IPL 2020, Qualifier 2, SRH vs DC : हैदराबाद को रौंदकर दिल्ली पहली बार फाइनल में, 10 को मुंबई से खिताबी जंग
Dubai: Delhi Capitals players celebrate after defeating Kings XI Punjab in the super over during the cricket match of IPL 2020, at Dubai International Cricket Stadium, Dubai, United Arab Emirates, Sunday, Sept. 20, 2020. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI20-09-2020_000261A)
IPL 2020, dc vs srh, Qualifier 2, Sunrisers Hyderabad, Delhi Capitals, IPL 2020 Latest Update शिखर धवन की एक और बड़ी पारी और मार्कस स्टोइनिस के आलराउंड खेल से दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रन से हराकर पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में जगह बनायी. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 189 रन का मजबूत स्कोर बनाया. इसके जवाब में सनराइजर्स आठ विकेट पर 172 रन ही बना सका. दिल्ली मंगलवार को फाइनल में चार बार के चैंपियन मुंबई इंडियन्स से भिड़ेगा जिससे वह पहले क्वालीफायर में हार गया था.
सनराइजर्स का क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी प्रभावहीन रही
सनराइजर्स का क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी प्रभावहीन रही. स्टोइनिस और धवन दोनों को जीवनदान मिले. बल्लेबाजी में उसका शीर्ष क्रम असफल रहा. पिछले मैच में जीत के नायक केन विलियमसन और अब्दुल समद के बीच पांचवें विकेट के लिये 57 रन की साझेदारी उसकी पारी का आकर्षण रही.
हैदराबाद की ओर से विलियमसन ने अर्धशतक जमाया
हैदराबाद की ओर से केन विलियमसन ने शानदार अर्धशतक बनाया. उन्होंने 45 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 67 रन बनाये. इसके अलावा समद ने 16 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन बनाये. मनीष पांडे ने 21 रन बनाये. प्रियम गर्ग ने 17 रन और राशिद खान ने 11 रन की पारी खेली.
स्टोइनिस का ऑलराउंडर प्रदर्शन
स्टोइनिस ने दिल्ली की ओर से ऑलराउंडर प्रदर्शन दिखाया. पहले उन्होंने ओपनिंग करते हुए 27 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाये. फिर गेंदबाजी में 3 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाये.
धवन और रबादा का धमाका, दिल्ली फाइनल में
दिल्ली की ओर से बल्लेबाजी में पहले शिखर धवन ने 50 गेंदों में 6 चौके और दो छक्के की मदद से 78 रन की तूफानी पारी खेली. फिर गेंदबाजी में रबादा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लेकर हैदराबाद की कमर तोड़ दी.
हैदराबाद को 8वां झटका, एक ही ओवर में रबादा ने समद, राशिद और गोस्वामी को किया आउट
रबादा ने हैदराबाद को लगातार दो गेंदों में दो झटका दिया है. 19वें ओवर की तीसरी गेंद में पहले समद को फिर चौथी गेंद पर राशिद खान को आउट किया. समद ने 2 छक्के और दो चौके की मदद से 33 रन बनाये. राशिद खान ने 7 गेंदों में 11 रन बनाये और एक चौका व एक छक्का जमाया. रबादा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट चटकाये.
हैदराबाद को पांचवां झटका, विलियमसन अर्धशतक बनाकर आउट
स्टोइनिस ने घातक गेंदबाजी करते हुए केन विलियमसन को अपना शिकार बनाया. स्टोइनिस ने विलियमसन को रबादा के हाथों कैच आउट कराया. विलियमसन ने 45 गेंदों में 4 छक्के और 5 चौके की मदद से 67 रन बनाये. 17 ओवर में टीम का स्कोर 5 विकेट पर 149 रन है. स्टोइनिस 3 ओवर में 26 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए