India Womens vs Hong Kong Womens Live: महिला एशिया कप में भारत का दूसरा मुकाबला हांगकांग से, थोड़ी देर में होगा टॉस
भारतीय महिला टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज हांगकांग के खिलाफ अपना दूसरा लीग मैच खेलेगी. टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करने वाली टीम इंडिया अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी.
इस प्रकार है दोनों टीमें
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (W), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव
हांगकांग महिला टीम: कैरी चैन, मारिको हिल, यास्मीन दासवानी(W), मरियम बीबी (C), मरीना लैम्प्लो, शांज़ीन शहजाद, जॉयलीन कौर, शिंग चैन डोरोथिया, रुचिता वेंकटेश, एलिसन सिउ, चार्लोट चैन, कौर महेकदीप, हैली वोंग, इकरा सहर, नताशा माइल्स
जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
India Womens vs Hong Kong Womens Live: भारतीय महिला क्रिकेट टीम महिला एशिया कप 2026 में अपने अभियान का दूसरा लीग मुकाबला हांगकांग के खिलाफ खेलेगी. टीम इंडिया ने टूर्नामेंट की शुरुआत थाइलैंड के खिलाफ जीत के साथ की थी और इस समय ग्रुप ए की अंकतालिका में शीर्ष पर है. अब उसकी नजर हांगकांग के खिलाफ एक और जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. अगर भारत यह मुकाबला जीतने में सफल रहता है तो उसके खाते में 4 अंक हो जाएंगे, जिससे अगले दौर में पहुंचने की उसकी स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी.
ग्रुप ए में थाइलैंड की टीम 3 मैचों में 2 अंक हासिल कर चुकी है, जबकि भारत और पाकिस्तान ने अब तक एक-एक मुकाबला खेला है. भारत और पाकिस्तान दोनों के पास अगले राउंड में जगह बनाने का अच्छा मौका है. ऐसे में हांगकांग के खिलाफ मुकाबला भारतीय टीम के लिए सिर्फ जीत हासिल करने का ही नहीं, बल्कि ग्रुप में अपनी स्थिति मजबूत करने का भी अहम मौका होगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए