MS Dhoni IPL 2027: इम्पैक्ट प्लेयर नहीं बनेंगे एम एस धोनी, बद्रीनाथ ने बताया, क्या है माही की पसंद

Updated:
विज्ञापन

एम एस धोनी और बद्रीनाथ (फोटो—एक्स)

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने MS Dhoni की IPL भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि Dhoni इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने के बजाय फुल-टाइम विकेटकीपर की भूमिका निभाना पसंद करेंगे.

विज्ञापन

Badrinath On MS Dhoni : एमएस धोनी के IPL भविष्य को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. धोनी ने अभी तक IPL 2027 में खेलने या संन्यास लेने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने धोनी की भूमिका को लेकर बड़ा दावा किया है. बद्रीनाथ के मुताबिक, अगर धोनी IPL में खेलना जारी रखते हैं तो वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतरने के इच्छुक नहीं हैं. धोनी की पसंद अब भी फुल-टाइम विकेटकीपर के रूप में खेलने की है.

विज्ञापन

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर क्यों नहीं खेलना चाहते धोनी?

IPL में इम्पैक्ट प्लेयर नियम टीमों को मैच के दौरान एक खिलाड़ी को दूसरे खिलाड़ी से बदलने की अनुमति देता है. ऐसे में उम्र और फिटनेस को देखते हुए धोनी के लिए सिर्फ बल्लेबाजी करने वाले इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका एक विकल्प हो सकती है. इस भूमिका में उन्हें पूरे मैच के दौरान विकेटकीपिंग करने की जरूरत नहीं होगी. इससे मैदान पर बिताया जाने वाला समय और शारीरिक दबाव कम हो सकता है. हालांकि, बद्रीनाथ के मुताबिक धोनी इस विकल्प के पक्ष में नहीं हैं.

उन्होंने अपने YouTube चैनल पर बताया कि धोनी ने उनसे व्यक्तिगत तौर पर कहा है कि वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलना चाहते. धोनी अगर IPL में वापसी करते हैं तो खुद को सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर सीमित करने के बजाय फुल-टाइम विकेटकीपर की भूमिका निभाना पसंद करेंगे.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: लिटन दास को मिली बांग्लादेश की कमान, नाहिद राणा-तस्किन अहमद चोट के कारण बाहर

बद्रीनाथ बोले- धोनी के लिए इम्पैक्ट प्लेयर रोल फायदेमंद होता

दिलचस्प बात यह है कि बद्रीनाथ खुद मानते हैं कि इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका धोनी और CSK दोनों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है. धोनी आमतौर पर पारी के आखिरी हिस्से में बल्लेबाजी के लिए आते हैं और उनकी सबसे अहम भूमिका विकेट के पीछे रहती है. ऐसे में इम्पैक्ट प्लेयर नियम के जरिए उनके मैदान पर रहने का समय सीमित किया जा सकता है.

बद्रीनाथ का मानना है कि इससे धोनी पर शारीरिक दबाव कम हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि CSK के पूर्व कोच स्टीफन फ्लेमिंग धोनी की शारीरिक स्थिति और मैदान पर उनकी भूमिका को लेकर पहले बात कर चुके हैं.

धोनी का IPL रिकॉर्ड अब भी शानदार

धोनी का IPL करियर बेहद शानदार रहा है. उन्होंने 278 IPL मैचों में 5,439 रन बनाए हैं और उनके नाम 24 अर्धशतक दर्ज हैं. उनका IPL स्ट्राइक रेट 137.45 रहा है. बतौर कप्तान भी धोनी का रिकॉर्ड शानदार रहा है. उनकी कप्तानी में CSK ने पांच IPL खिताब जीते हैं. यही वजह है कि टीम में उनकी अहमियत सिर्फ बल्लेबाजी या विकेटकीपिंग तक सीमित नहीं रही है. मुश्किल परिस्थितियों में उनका अनुभव और फैसले लेने की क्षमता भी CSK के लिए काफी महत्वपूर्ण रही है.

ये भी पढ़ें: 100 KM दौड़कर डाली क्रिकेट मैच की पहली गेंद, Guinness World Record के लिए ठोका दावा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola