Babar Azam meets King Charles: किंग चार्ल्स से मिले बाबर आजम, पाकिस्तान टीम के साइन वाला बैट किया गिफ्ट
किंग चार्ल्स III को बैट गिफ्ट करते हुए बाबर आजम (एक्स)
Babar Azam meets King Charles: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने लंदन में किंग चार्ल्स III से मुलाकात की. टीम के साइन वाला क्रिकेट बैट भेंट किया.
Babar Azam meets King Charles: पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम ने बुधवार, 2 सितंबर को लंदन में ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III से मुलाकात की. बाबर के साथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम और PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी भी क्लेरेंस हाउस पहुंचे. इस दौरान बाबर ने किंग चार्ल्स को पूरी पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों के साइन वाला क्रिकेट बैट भेंट किया.
किंग चार्ल्स को दिया पाकिस्तान टीम का साइन किया बैट
मुलाकात के दौरान बाबर आजम ने पाकिस्तान टीम की ओर से किंग चार्ल्स को क्रिकेट बैट दिया. इस बैट पर टीम के सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर थे. यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम मुश्किल दौर से गुजर रही है.
इसे भी पढ़े- Harpreet Brar Shreyas Iyer: हरप्रीत बराड़ ने श्रेयस-पोंटिंग की खोली पोल, दोनों को लेकर कही बड़ी बात
इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई
इंग्लैंड ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पारी और 103 रन से हराया था। दूसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान को 194 रन से हार का सामना करना पड़ा. दोनों मैचों में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही और टीम एक भी पारी में 200 रन नहीं बना सकी.
पाकिस्तान टीम में बड़ा बदलाव, 7 खिलाड़ी वापस बुलाए
लगातार हार के बाद PCB ने टीम में बड़े बदलाव किए हैं. सात खिलाड़ियों को वापस बुलाया गया है, जिनमें मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा और चोटिल इमाम-उल-हक शामिल हैं. हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी पद से हटा दिया गया है.
बाबर आजम की खराब फॉर्म ने बढ़ाई चिंता
बाबर आजम की बल्लेबाजी भी सवालों के घेरे में है. लॉर्ड्स टेस्ट में उन्होंने सिर्फ 8 और 6 रन बनाए. वह अब लगातार 18 टेस्ट पारियों से अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. 2023 की शुरुआत से नौ टेस्ट में उनका बल्लेबाजी औसत 21 से नीचे चला गया है. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए