BSF जवान की मौत के बाद परिवार को मिला ₹1 करोड़, SBI ने सौंपा चेक

Updated:
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक की वेतन पैकेज बीमा सुविधा के तहत, दिवंगत बीएसएफ के एसआई अमरेन्द्र कुमार राय के परिवार को एक करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक सौंपा गया है. यह सुविधा सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है.

विज्ञापन

Bettiah News: भारतीय स्टेट बैंक के सैलरी पैकेज खाते से जुड़ी बीमा सुविधा ने दिवंगत बीएसएफ के एसआई अमरेन्द्र कुमार राय के परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है. गुरुवार को एसबीआई की शांति नगर शाखा में आयोजित कार्यक्रम में उनके नामित लाभार्थी को एक करोड़ रुपये की राशि का सांकेतिक चेक सौंपा गया. अमरेन्द्र कुमार राय का वेतन खाता एसबीआई के केंद्रीय पुलिस वेतन पैकेज के तहत शांति नगर शाखा में संचालित था.

आपके शहर में

विज्ञापन

नॉमिनी को सौंपा एक करोड़ का चेक

कार्यक्रम में एसबीआई बेतिया क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार ने लाभार्थी को एक करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया. इस दौरान शांति नगर शाखा के शाखा प्रबंधक सरोज कुमार, जमा एवं मूल्यवर्धित सेवाओं के मुख्य प्रबंधक रंजीत कुमार सिंह, ऋण के मुख्य प्रबंधक रवि कुमार, बैंक कर्मी ओम प्रकाश मिश्र समेत शाखा के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे.

बिना अतिरिक्त लागत मिलती है बीमा सुविधा

क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि एसबीआई की ओर से केंद्र सरकार, राज्य सरकार, रेलवे, पुलिस और रक्षा कर्मियों के लिए विभिन्न वेतन पैकेज खाते संचालित किए जाते हैं. पात्र ग्राहकों को इन खातों के साथ बिना किसी अतिरिक्त लागत के व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. उन्होंने सरकारी कर्मचारियों से वेतन पैकेज खाते की सुविधाओं और सुरक्षा लाभों की जानकारी लेने की अपील की.

अप्रैल से तीसरा बीमा दावा निपटा

अरुण कुमार ने बताया कि अप्रैल 2026 से अब तक बेतिया क्षेत्र में वेतन पैकेज से संबंधित यह तीसरा महत्वपूर्ण बीमा दावा है, जिसका सफलतापूर्वक निपटारा किया गया है. इससे पहले एसबीआई की शिकारपुर शाखा में रेलवे वेतन पैकेज तथा शांति नगर शाखा में रक्षा पेंशनभोगी वेतन पैकेज से जुड़े बीमा दावों का भी निपटारा किया जा चुका है.

वित्तीय सुरक्षा में मददगार है वेतन पैकेज

क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि वेतन पैकेज सिर्फ वेतन प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि कर्मचारी और उसके परिवार की वित्तीय सुरक्षा का महत्वपूर्ण साधन है. बैंक का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र कर्मचारी को इन सुविधाओं की जानकारी हो, ताकि जरूरत के समय उसके परिवार को इसका लाभ मिल सके. कार्यक्रम के दौरान राशि प्राप्त करने वाले खाताधारी ने बीमा दावा निपटाने में बैंक प्रबंधन के त्वरित और सहयोगात्मक प्रयासों के लिए आभार जताया.

यह भी पढ़ें: सावन खत्म होते ही चंपारण में चढ़ा मटन का खुमार, मिट्टी की हांडी से देश-दुनिया तक पहुंचा स्वाद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन