सितंबर में दिल्ली में होगी भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज, पहली बार भारत में ही मेजबानी करेगा अफगानिस्तान

Updated:
विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच मैच का दृश्य (फोटो—सोशल मीडिया)

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच मैच का दृश्य (फोटो—सोशल मीडिया)

भारत और अफगानिस्तान के बीच एक ऐतिहासिक तीन मैचों की T20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज सितंबर में भारत की धरती पर खेली जाएगी. यह पहली बार होगा जब अफगानिस्तान भारत के खिलाफ अपने 'घरेलू' मैच भारत में खेलेगा. जानें सीरीज की संभावित तारीखें और स्थान.

विज्ञापन

IND vs AFG T20 Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाने की संभावना है. हालांकि, अभी तक इन मुकाबलों के कार्यक्रम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. इस सीरीज की सबसे खास बात यह होगी कि अफगानिस्तान पहली बार भारतीय टीम की मेजबानी भारत की धरती पर करेगा. सुरक्षा और सुविधाओं के कारण अफगानिस्तान लंबे समय से अपने घरेलू मुकाबले भारत में खेलता आ रहा है, लेकिन इससे पहले उसने कभी भारत के खिलाफ अपने 'घरेलू' मैच नहीं खेले थे.

भारत में होते रहे है अफगानिस्तान के घरेलू मुकाबले

अफगानिस्तान ने अपने घरेलू मैचों की मेजबानी ग्रेटर नोएडा, देहरादून और लखनऊ में की है. अब पहली बार उसे भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज आयोजित करने का मौका मिलेगा.

श्रीलंका दौरे और एशियन गेम्स के बीच सीरीज

भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा अगस्त के अंत में समाप्त होगा. दूसरा और आखिरी टेस्ट 27 अगस्त को खत्म होना है. इसके बाद टीम लगभग दो सप्ताह के अंतराल के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी. यह सीरीज 24 सितंबर से जापान में शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले आयोजित होगी. ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह टूर्नामेंट से पहले लय हासिल करने का अच्छा मौका होगा.

जून में भारत ने किया था क्लीन स्वीप

दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत जून 2026 में हुई थी, जब अफगानिस्तान ने भारत का दौरा किया था. भारत ने एकमात्र टेस्ट मैच पारी और 300 रन से जीता था. इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था.

खराब फॉर्म से जूझ रही है टीम इंडिया

टी20 विश्व चैंपियन होने के बावजूद हाल के महीनों में भारत का सीमित ओवरों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. जून के अंत में आयरलैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20 सीरीज 4-0 से गंवा बैठी (एक मैच बारिश में धुल गया). इसके बाद वनडे सीरीज में भी भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. फिलहाल भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर है और सीरीज में 1—0 की बढ़त बना ली है.

ये भी पढ़ें: भारत में फॉर्मूला-1 की वापसी की तैयारी तेज, मोटरस्पोर्ट्स फेडरेशन को मिला राष्ट्रीय खेल महासंघ का दर्जा


विज्ञापन
Abhijeet Kumar

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola