भारत-बांग्लादेश सीरीज होगी या टलेगी? BCB अध्यक्ष के बयान से बढ़ी चिंता

Updated:
विज्ञापन

इंडिया बनाम बांग्लादेश (फोटो—एक्स)

भारत-बांग्लादेश क्रिकेट सीरीज को लेकर अनिश्चितता छाई हुई है. BCB अध्यक्ष तमीम इकबाल के बयान से दौरे के स्थगित होने की अटकलें तेज.

विज्ञापन

India Bangladesh Series: भारत और बांग्लादेश के बीच सितंबर में होने वाली क्रिकेट सीरीज को लेकर एक बार फिर सस्पेंस बढ़ गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के नए अध्यक्ष तमीम इकबाल ने संकेत दिए हैं कि भारत का दौरा एक बार फिर आगे खिसक सकता है. दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच इस सीरीज को लेकर अभी बातचीत चल रही है.

विज्ञापन

3 सितंबर से शुरू होनी है सीरीज

भारत को सितंबर में बांग्लादेश दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं. पहला वनडे 3 सितंबर को होना है. BCB ने जनवरी में इस दौरे का कार्यक्रम घोषित किया था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से अब तक दौरे को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

इसे भी पढ़े- Women Asia Cup 2026: फाइनल में भारत जीता तो ट्रॉफी कौन देगा? नकवी को लेकर फिर बढ़ सकता है विवाद

तमीम ने कहा- तारीखों में हो सकता है बदलाव

ढाका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तमीम इकबाल से जब पूछा गया कि BCB के गेम डेवलपमेंट ट्रॉफी का कार्यक्रम क्या भारत के दौरे के नहीं होने का संकेत है, तो उन्होंने साफ कहा कि

शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया जा सकता है. तमीम ने बताया कि दोनों बोर्ड भारत-बांग्लादेश सीरीज को लेकर लगातार संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि तारीखें आगे-पीछे हो सकती हैं और अगर सीरीज की तारीखें तय हो जाती हैं तो घरेलू टूर्नामेंट का कार्यक्रम भी उसी हिसाब से बदला जाएगा.

घरेलू टूर्नामेंट से भी बढ़ी चर्चा

BCB ने गेम डेवलपमेंट ट्रॉफी का कार्यक्रम 28 अगस्त से 9 सितंबर तक रखा है. इसके सभी मुकाबले फिलहाल ढाका के शेरे-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में होने हैं. तमीम के मुताबिक जरूरत पड़ने पर इस टूर्नामेंट को बशुंधरा ग्राउंड में शिफ्ट किया जा सकता है.


भारत बनाम बांग्लादेश (एक्स)
भारत बनाम बांग्लादेश (एक्स)

दोनों बोर्ड के रिश्तों में आई थी खटास

भारत-बांग्लादेश क्रिकेट रिश्तों में पिछले कुछ समय से तनाव देखने को मिला था. IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी ऑलराउंडर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद मामला और बिगड़ा. इसके बाद बांग्लादेश ने भारत में हुए टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम भेजने पर भी फैसला बदल दिया था. हालांकि, तमीम इकबाल के हालिया भारत दौरे के बाद दोनों बोर्ड के रिश्तों में सुधार के संकेत मिले हैं. उन्होंने बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भी दौरा किया था. अब सबकी नजर इस बात पर है कि भारत का बांग्लादेश दौरा तय तारीखों पर होता है या फिर एक बार फिर टल जाता है.

इसे भी पढ़े- हार्दिक पंड्या MI में रहेंगे या जाएंगे? इस एक पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस, फैंस भी कन्फ्यूज


विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola