ePaper

IND vs ENG: रवींद्र जडेजा घरेलू मैदान पर 200 विकेट चटकाने वाले चौथे भारतीय बने, कुंबले, कपिल की लिस्ट में शामिल

Updated at : 24 Feb 2024 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG: रवींद्र जडेजा घरेलू मैदान पर 200 विकेट चटकाने वाले चौथे भारतीय बने, कुंबले, कपिल की लिस्ट में शामिल

IND vs ENG: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शनिवार को राजकोट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वह घरेलू मैदान पर 200 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय बने.

विज्ञापन
Ravindra Jadeja

IND vs ENG: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा ने शनिवार को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को आउट करके एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की.

Ravindra Jadeja

IND vs ENG: रवींद्र जडेजा ने स्टोक्स को 41 रन पर आउट कर दिया और महान गेंदबाज अनिल कुंबले (350), रविचंद्रन अश्विन (347), हरभजन सिंह (265) और कपिल देव (219) के बाद भारत में 200 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले पांचवें भारतीय बन गए.

Ravindra Jadeja

IND vs ENG: जडेजा ने राजकोट में स्टोक्स के अलावा टॉम हार्टले का भी विकेट चटकाया. उन्होंने 10 ओवर में 51 रन दिए. इससे पहले गुरुवार को बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बल्ले से अपना कौशल दिखाया और शतक जड़ा.

Ravindra Jadeja

IND vs ENG: जडेजा अब टेस्ट में 3000 से अधिक रन और 250 से अधिक विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इस लिस्ट में कपिल देव 131 मैचों में 5,248 रन और 434 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं. जबकि अश्विन ने अब तक 98 मैचों में 3,271 रन बनाए हैं और 500 विकेट लिए हैं.

Ravindra Jadeja

IND vs ENG: जडेजा ने अब तक 70 मैचों में 3003 रन बनाए हैं और 280 विकेट लिए हैं. राजकोट टेस्ट की बात करें तो तीसरे दिन शनिवार को मेजबान टीम ने मेहमान टीम को 319 रन पर आउट कर दिया और 124 रन की बढ़त ले ली.

Ravindra Jadeja

IND vs ENG: बेन डकेट ने 23 चौकों और दो छक्कों की मदद से 153 रन बनाए. इसके बाद कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज अर्द्धशतक तक नहीं पहुंचा. भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने चार विकेट चटकाए. उन्होंने 21.1 ओवर के अपने स्पेल में 24 रन दिए.

Ravindra Jadeja

IND vs ENG: जडेजा के अलावा, स्पिनर कुलदीप यादव ने 18 ओवर में 77 रन देकर दो विकेट चटकाए. एक-एक विकेट जसप्रित बुमराह और रविचंद्रन अश्विन को मिले. अश्विन की मां की तबीयत बिगड़ गई है और वह पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं. वह मैच के बीच में ही घर लौट गए.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola