Hockey: हॉकी चैंपियनशिप में रांची के महिला वर्ग ने बनारस को हराया, रांची और पटना के बीच होगा फाइनल मैच

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 13 Feb 2025 5:10 AM

विज्ञापन

हॉकी खेलते खिलाड़ी

Hockey: सासाराम कृषि बाजार समिति नोखा के मैदान में हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन खेले गये मैचों में महिला वर्ग में रांची ने बनारस को हरा दिया. वहीं, पुरुष वर्ग में गाजीपुर ने पटना को, हजारीबाग ने भोजपुर को हरा दिया.

विज्ञापन

सासाराम. अखिल भारतीय स्वर्गीय संजय कुमार दीपक मेमोरियल पुरुष-महिला तीन दिवसीय हॉकी चैंपियनशिप (Hockey Championship) के दूसरे दिन बुधवार को कृषि बाजार समिति नोखा के मैदान पर खेले गये मैचों में महिला वर्ग में रांची ने बनारस को हरा दिया. वहीं, पुरुष वर्ग में गाजीपुर ने पटना को, हजारीबाग ने भोजपुर को हरा दिया. वहीं, चौथा मैच बिहार एलेवन व गाजीपुर के बीच टाई हो गया, जिसका फैसला गुरुवार की सुबह की मैच में होगा. गुरुवार को ही दोपहर में सेमीफाइनल मैच होगा और शाम में महिला-पुरुष टीमों का हॉकी का फाइनल मैच होगा. बुधवार को खेले गये पहले मैंच में रांची की जर्सी नंबर 23 आसमा टॉबना ने खेल के 24वें मिनट में गोल दाग अपनी टीम को जो बढ़त दिलायी, वह खेल समाप्त होने पर विजय गोल बना रहा. हालांकि, दूसरे हाफ में बनारस की खिलाड़ियों ने गोल करने के कई प्रयास किये पर सफल नहीं हो सकी.

बनारस को पछाड़ रांची की टीम सेमी फाइनल में पहुंची

बनारस को पछाड़ रांची की टीम सेमी फाइनल में पहुंच गयी. गुरुवार को रांची बनाम बिहार इलेवन के बीच खिताबी भिड़ंत होगा. इधर, पुरुष वर्ग में तीन मैच खेले गये, जिसके पहले मैच में गाजीपुर ने पटना को एक गोल से हरा दिया. गाजीपुर की ओर से पहला गोल सातवें व दूसरा गोल 11वें मिनट में विजय यादव ने किया. वहीं, दूसरे हाफ में 43वें मिनट पर गाजीपुर के अदम ने तीसरा गोल कर अपनी टीम को सुरक्षा प्रदान किया. लेकिन, यह सुरक्षा ज्यादा देर तक नहीं रही. खेल के 50वें मिनट में पटना के विकास कुमार और 54वें मिनट पर आयुष राज ने ताबड़तोड़ गोल कर गाजीपुर को टेंशन में डाल दिया. अंतिम छह मिनट में दोनों ओर से गोल का प्रयास जारी रहा, पर गोल नहीं होने के कारण गाजीपुर 3-2 से विजयी रहा.

हजारीबाग और भोजपुर के बीच खेला गया दूसरा मैच

दूसरा मैच हजारीबाग और भोजपुर के बीच खेला गया. इसमें हजारीबाग की ओर से पहला गोल नौवें मिनट पर जर्सी नंबर नौ आशीष कुमार किया. दूसरा गोल 18वें मिनट पर जर्सी नंबर सात रोहित पाना और 28वें मिनट पर तीसरा गोल जर्सी नंबर नौ आशीष कुमार ने कर अपनी टीम को सुरक्षित करने का प्रयास किया. दूसरे हाफ में भोजपुर की टीम जोश खरोश के साथ उतरी. भोजपुर की टीम की ओर से जर्सी नंबर नौ अविनाश गोस्वामी और जर्सी नंबर आठ राज कुमार ने एक-एक गोल दाग अपनी टीम को बराबरी पर लाने का प्रयास किया, पर तीसरा गोल नहीं होने के कारण भोजपुर की टीम 3-2 गोल से हार गयी.

चौथा मैच गाजीपुर और बिहार इलेवन के बीच ड्रा रहा

चौथा मैच गाजीपुर और बिहार इलेवन के बीच ड्रा रहा. दोनों टीमों की ओर से एक-एक गोल किया गया. पर, मैच का फैसला नहीं हो सका. निर्णायक मंडल ने यह मैच अगले दिन गुरुवार की सुबह कराने का निर्णय लिया. खेल के नौवें मिनट में गाजीपुर की ओर से जर्सी नंबर 12 विजय यादव ने फील्ड गोल करते हुए अपनी टीम को एक गोल से बढ़त दिलाई थी. पर, दूसरे हाफ में बिहार इलेवन की ओर से 44वें मिनट में जर्सी नंबर आठ संदीप कुमार ने एक गोल कर अपनी टीम हार से बचा लिया. आयोजक मंडल के सचिव अभिषेक कुमार ने बताया कि गुरुवार को पहला मैच सुबह आठ बजे गाजीपुर और बिहार इलेवन के बीच होगा. इसके बाद दोपहर में सेमीफाइनल और शाम में फाइनल मैच खेला जायेगा.

Also Read: Bihar News: सोलर स्ट्रीट लाइटों की निगरानी के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी, शिकायत करने पर अब 72 घंटें में दूर होगी अंधेरा

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola