फुटबॉल का मैदान में दर्द से तड़पता रहा खिलाड़ी…नहीं दिया रेड कॉर्ड; VIDEO
खतरनाक टैकल से चोटिल हुए जोसुआ कैसीमिर (फोटो-सोशल मीडिया)
फीफा विश्व कप 2026 में स्कॉटलैंड और हैती के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान जोसुआ कैसीमिर पर हुए खतरनाक टैकल ने विवाद खड़ा कर दिया. इंजरी टाइम में दर्द से मैदान पर गिरने के बावजूद रेफरी ने स्कॉटलैंड के खिलाड़ी को सिर्फ येलो कार्ड दिखाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.
Josue Casimir: फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप C मुकाबले में स्कॉटलैंड ने हैती को 1-0 से हरा दिया, लेकिन मैच खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जोसुआ कैसीमिर पर हुए एक विवादित टैकल की हो रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हैती के फॉरवर्ड दर्द से मैदान पर पड़े हैं, जबकि रेफरी का फैसला लगातार सवालों के घेरे में है.
सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतरे थे जोसुआ कैसीमिर
जॉन मैक्गिन के 28वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत स्कॉटलैंड पूरे मैच में बढ़त बनाए हुए था. दूसरी ओर हैती बराबरी के गोल की तलाश में लगातार हमले कर रहा था. 61वें मिनट में सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरे जोसुआ कैसीमिर ने टीम के अटैक में नई ऊर्जा भर दी और स्कॉटिश डिफेंस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया.
खतरनाक टैकल से मैदान पर दर्द से तड़पते दिखें कैसीमिर
मुकाबले के इंजरी टाइम में हैती को बराबरी का गोल करने की उम्मीद थी, तभी स्कॉटलैंड के केनी मैकलीन ने कैसीमिर को रोकने के प्रयास में एक ऊंचा और खतरनाक टैकल किया. टक्कर लगते ही कैसीमिर मैदान पर गिर पड़े और दर्द से कराहते नजर आए. घटना इतनी गंभीर थी कि मेडिकल स्टाफ को तुरंत मैदान पर बुलाना पड़ा.
हैती के खिलाड़ियों ने रेड कार्ड की मांग की
हैती के खिलाड़ियों ने रेफरी मुस्तफा घोर्बल से रेड कार्ड की मांग की. उनका मानना था कि यह टैकल खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाला था और सीधे रेड कार्ड के दायरे में आता था. हालांकि रेफरी ने सिर्फ येलो कार्ड दिखाया और VAR समीक्षा की मांग को भी स्वीकार नहीं किया.
हैती के खिलाड़ियों ने जताई नाराजगी
रेफरी के इस फैसले के बाद हैती के खिलाड़ी काफी नाराज दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रशंसकों ने फैसले पर सवाल उठाए. कई यूजर्स का कहना था कि अगर VAR की समीक्षा होती तो फैसला अलग हो सकता था.
स्कॉटलैंड ने 1-0 से जीता मुकाबला
हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद जोसुआ कैसीमिर दोबारा खड़े हुए और मुकाबला पूरा किया, लेकिन यह घटना मैच का सबसे चर्चित पल बन गई. स्कॉटलैंड ने आखिरकार 1-0 से जीत दर्ज कर ली, लेकिन जीत से ज्यादा चर्चा अब उस टैकल और रेफरी के फैसले की हो रही है जिसने फुटबॉल जगत में नई बहस छेड़ दी है.
यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप में नोरा फतेही का कमाल, मैच से पहले बता दिया था नतीजा; 100% सच हुई भविष्यवाणी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










