डूरंड कप 2026: डेब्यू मैच में छाए लालरिनलियाना हनम्ते, दो गोल कर SC दिल्ली को दिलाई शानदार जीत
गोल करने के बाद जश्न मनाते दिल्ली टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
डूरंड कप 2026 में स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली ने जमशेदपुर FC को 2-1 से हराकर शानदार वापसी की है. नए खिलाड़ी लालरिनलियाना हनम्ते ने अपने डेब्यू मैच में 5 मिनट के भीतर दो गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की.
डूरंड कप 2026 के ग्रुप-सी मुकाबले में स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली (SC Delhi) ने शानदार वापसी करते हुए जमशेदपुर FC को 2-1 से हरा दिया. मंगलवार को रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम के नए खिलाड़ी लालरिनलियाना हनम्ते ने डेब्यू मैच में पांच मिनट के भीतर दो गोल दागकर जीत के हीरो बने.
पहले हाफ में जमशेदपुर ने बनाई बढ़त
घरेलू टीम जमशेदपुर FC ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की. 22वें मिनट में सनन मोहम्मद ने शानदार व्यक्तिगत प्रयास के दम पर गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. पहले हाफ में जमशेदपुर ने बढ़त बनाए रखी, हालांकि SC दिल्ली ने भी कुछ अच्छे मौके बनाए लेकिन उन्हें गोल में नहीं बदल सकी.
दूसरे हाफ में ह्नामते ने पलटा मैच
दूसरे हाफ की शुरुआत में SC दिल्ली ने वापसी की. 51वें मिनट में जमशेदपुर के गोलकीपर अल्बिनो गोम्स की गलती का फायदा उठाते हुए हनम्ते ने बराबरी का गोल दागा. इसके सिर्फ पांच मिनट बाद 56वें मिनट में ऑगस्टीन लालरोचाना के शानदार क्रॉस पर हनम्ते ने पहला टच लेते हुए गेंद को गोल में पहुंचा दिया और SC दिल्ली को 2-1 की बढ़त दिला दी.
आखिर में 10 खिलाड़ियों के साथ बचाई जीत
मैच के अंतिम क्षणों में SC दिल्ली के डिफेंडर आशुतोष मेहता को सनन मोहम्मद पर खतरनाक टैकल के लिए सीधा रेड कार्ड दिखाया गया. इसके बावजूद जमशेदपुर FC बराबरी का गोल नहीं कर सकी और SC दिल्ली ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
ग्रुप-सी का समीकरण
हार के बावजूद जमशेदपुर FC दो मैचों में तीन अंकों के साथ बेहतर गोल अंतर के आधार पर ग्रुप-सी में शीर्ष पर बनी हुई है. वहीं, SC दिल्ली ने अपने पहले ही मैच में जीत दर्ज कर तीन अंक हासिल कर लिए हैं.
ये भी पढ़ें: डूरंड कप 2026: कैसे मणिपुर के छोटे से जिले का क्लब बना राष्ट्रीय फुटबॉल की नई पहचान, जानें एफसी रेंगदाई की कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










