ePaper

Dhanashree ने 'संवार लूं' गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

Updated at : 22 Jun 2021 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanashree ने 'संवार लूं' गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

Yuzvendra Chahal wife, Dhanashree Verma new video, dhanashree verma new dance video टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल श्रीलंका दौरे पर जाने के लिए फिलहाल मुंबई में कोरेंटिन में हैं. इधर उनकी खूबसूरत पत्नी धनाश्री का एक नया डांस वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.

विज्ञापन

टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल श्रीलंका दौरे पर जाने के लिए फिलहाल मुंबई में कोरेंटिन में हैं. इधर उनकी खूबसूरत पत्नी धनाश्री का एक नया डांस वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.

धनाश्री ने सफेद कलर की शूट पहनकर बॉलीवुड फिल्म लूटेरा के गाने संवार लूं पर मजेदार डांस किया है. धनाश्री के डांस को फैन्स काफी पंसद भी कर रहे हैं. चंद घंटों में 3 लाख से अधिक धनाश्री के वीडियो को लाइक्स मिले हैं.

धनाश्री के डांस वीडियो पर ताबड़तोड़ कमेंट्स

चहल की पत्नी धनाश्री के नये डांस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और ताबड़तोड़ कमेंट्स भी आ रहे हैं. अधिकतर फैन्स ने वीडियो देखकर आग वाला इमोजी शेयर किया है .कई ने दिल का इमोजी दिया है.

एक फैन्स तो धनाश्री के बालों पर फिदा हो गये और लिखा, आपके बालों से प्यार हो गया. हालांकि कई लोगों ने धनाश्री को ट्रोल भी किया है. धनाश्री इससे पहले भी कई गानों पर शानदार डांस किया है, जिसे अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर भी किया.

Also Read: नये लुक में नजर आये एमएस धौनी, लंबी मूंछें देख पागल हुए फैन्स

मालूम को धनाश्री वर्मा पेशे से एक मशहूर कोरियोग्राफर हैं और साथ में डॉक्टर भी हैं. धनाश्री एक फेमस यूट्यूबर भी हैं. सोशल मीडिया पर धनाश्री के कई मिलियन फैन्स हैं. धनाश्री वर्मा क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से शादी के बाद और भी चर्चा में आ गयी हैं. दोनों ने पिछले साल ही शादी की थी. धनाश्री के इंस्टाग्राम में 4 मिलियन से अधिक फैन्स हैं.

गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने से चहल काफी निराश हो गये थे, लेकिन श्रीलंका दौरे पर उन्हें टीम इंडिया में चुन लिये जाने के बाद वो काफी खुश नजर आये. श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola