ePaper

'हम तो सोच रहे थे युजी टेंशन में होगा, लेकिन…', फाइनल में मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे चहल तो फैंस ने लिए मजे

Updated at : 09 Mar 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल मुकाबले में स्टेडियम में मौजूद थे. उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी थी. फैंस दोनों को साथ देखकर काफी कमेंट कर रहे हैं.

विज्ञापन

Yuzvendra Chahal: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए है. वह मिस्ट्री गर्ल के साथ बैठकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला देख रहे थे. कैमरा बार-बार युजी की तरफ फोकस हो रहा था. ऐसा देखा गया कि उस युवती की स्पिनर के साथ कुछ केमिस्ट्री थी और प्रशंसकों ने दावा किया कि ‘मिस्ट्री गर्ल’ भारतीय यूट्यूबर आरजे महवेश थीं. युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की तलाक की खबरें पिछले कई महीनों से सुर्खियों में है.

Yuzvendra Chahal

युजवेंद्र से सपोर्ट में फैंस ने किए पोस्ट

युजवेंद्र चहल का मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो और वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग जमकर कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा कि हम तो सोच रहे थे कि चहल साहब टेंशन में होंगे, लेकिन ये तो यहां… कुछ फैंस मिस्ट्री गर्ल की फोटो शेयर कर धनश्री की आलोचना भी करने लगे. चहल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है, लेकिन वह टीम को सपोर्ट करने दुबई स्टेडियम में मौजूद रहे.

फाइनल में भारतीय गेंदबाजों का जलवा

मैच की बात करें तो भारत टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरी. न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों विल यंग और रचिन रवींद्र ने बेहतर शुरुआत की और अर्धशतकीय साझेदारी की. हालांकि इस साझेदारी को आठवें ओवर में की वरुण चक्रवर्ती ने यंग को आउट कर तोड़ दी. इसके बाद भारतीय स्पिनरों ने कीवियों पर दबाव मनाया और जल्दी-जल्दी 4 विकेट चटकाए. दबाव के बावजूद न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिशेल और मिशेल ब्रेसवेल ने अर्धशतक जड़ा और टीम को 250 के स्कोर के पार पहुंचान में मदद की.

स्पिनरों ने न्यूजीलैंड को 251 रन पर रोका

टूर्नामेंट में दो शतक जड़ने वाले रचिन भारत के खिलाफ 37 रन के स्कोर पर आउट हो गए. कुलदीप यादव ने उन्हें बोल्ड कर दिया. भारत के लिए कुलदीप और चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए. मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली. सबसे मजेदार क्षण कप्तान मिशेल सैंटनर का रनआउट होना था. वह 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर दो रन लेने का प्रयास कर रहे थे और बाउंड्री से विराट कोहली ने शानदार थ्रो कर उन्हें रनआउट कर दिया.

ये भी पढ़ें…

Rohit Sharma Records: रोहित शर्मा ने ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी की, बतौर कप्तान 12 बार टॉस गंवाया

क्या चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल होगा रोहित शर्मा का आखिरी वनडे? गिल के बयान से मची खलबली

भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले पर लगा 5000 करोड़ का सट्टा, दाऊद इब्राहिम के ‘डी-कंपनी’ से जुड़े हैं तार

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola