चहल ने फिर पूर्व पत्नी धनश्री पर कसा तंज, शिखर की भी एंट्री, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 4 करोड़

युजवेंद्र चहल ने मजाकिया अंदाज में कसा तंज
Yuzvendra Chahal dig at Dhanashree Verma: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर धनश्री वर्मा के 4 करोड़ एलिमनी विवाद पर मजाकिया टिप्पणी की. शिखर धवन के एक पोस्ट पर यूजी चहल के कमेंट इसको और हवा दे दी.
Yuzvendra Chahal dig at Dhanashree Verma: भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) अपने प्रदर्शन और अन्य कारणों से अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं. लेकिन इस बार वह फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट के एलिमनी वाले फैसले पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी. लेकिन इसके बाद दोबारा उन्होंने भाई दूज के दिन पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के एक पोस्ट पर कमेंट कर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार उनको धवन का साथ भी मिला है. इस पोस्ट से अप्रत्यक्ष रुप से पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) पर चहल ने हमला किया है. आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
शिखर धवन के पोस्ट से उठा बवाल
पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने भाई दूज के दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट के कमेंट नें स्पिनर युजवेंद्र चहल ने जो लिखा वह वायरल हो गया. उन्होंने लिखा आपके पोज पर कॉपीराइट मार रहा हूं भईया, केवल 4 करोड़. इसके जवाब में शिखर ने भी लिख दिया डील पक्की. अब इस पोस्ट और कमेंट ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. इसको चहल की पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा से जोड़ा जा रहा है. कुछ दिन पहले भी चहल ने दिल्ली हाई कोर्ट के एलिमनी वाले फैसले पर एक स्टोरी शेयर की थी जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था.

युजवेंद्र चहल की इंस्टाग्राम स्टोरी
युजवेंद्र चहल ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिल्ली हाई कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए एक पोस्ट शेयर किया. इस फैसले में कहा गया था कि आर्थिक रूप से स्वतंत्र पत्नियां अपने पतियों से भरण-पोषण की मांग नहीं कर सकतीं। चहल ने इसी फैसले पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा माँ कसम खाओ, नहीं पलटोगे इस फैसले से जो कि एक अप्रत्यक्ष रूप से धनश्री वर्मा की ओर इशारा करता था. हालांकि, उन्होंने बाद में यह स्टोरी हटा दी, लेकिन तब तक यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
सोशल मीडिया पर चर्चा
इस घटना के बाद, सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिली. कुछ यूजर्स ने इसे एक हल्के-फुल्के मजाक के रूप में लिया, जबकि कुछ ने इसे निजी मामलों में हस्तक्षेप के रूप में देखा. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा हांहां 4 करोड़ पर कॉपीराइट ना आ जाए यूजी भाई.

ये भी पढ़ें-
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




