युवराज सिंह ने कहा- इस खिलाड़ी को देखकर शुरुआती दौर में इंजमाम की याद आती थी
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Apr 2020 4:05 PM
युवराज सिंह ने कहा कि करियर के शुरुआती दिनों में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी ने उन्हें पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज़ इंजमाम उल हक की याद दिलाई थी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा कि करियर के शुरुआती दिनों में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी ने उन्हें पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज़ इंजमाम उल हक की याद दिलाई थी. सीमित ओवरों की भारतीय टीम के उपकप्तान ने वनडे में जून 2007 में पदार्पण किया था जबकि टी-20 क्रिकेट में उन्होंने विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था.
रोहित को हालांकि इस मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। युवराज से जब रोहित को लेकर पहले प्रभाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह आक्रामक बल्लेबाज ऐसे खेलता था जैसे उसके पास काफी समय हो. युवराज ने यूट्यूब पर एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘ मुझे लगता है जब वह भारतीय टीम में आया था तब वह ऐसी बल्लेबाजी करता था जैसे उसके पास शॉट लगाने का काफी समय है.”
उन्होंने कहा, ‘‘ उसने मुझे इंजमाम उल हक की याद दिला दी. जब इंजमाम बल्लेबाजी करते थे तब उनके पास भी काफी समय (शॉट खेलने के लिए) होता था.” इंजमाम ने अपने करियर में 120 टेस्ट और 300 से अधिक एकदिवसीय खेले. उन्हें दवाब की स्थिति का सामना करने के लिए जाना जाता है. इंजमाम ने 2003 से 2007 तक पाकिस्तान की कप्तानी की थी.
आपको बता दें कि इंजमाम उल हक पाकिस्तान के लिए 120 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 49.6 की औसत से 8830 रन बनाए थे, जिसमें 25 शतक शामिल है. जबकि अगर हम उनके एकदिवसीय करियर की बात करें तो फॉर्मेट में उन्होंने 378 मैच खेलें हैं जिसमें वो 11739 रन बनाएं हैं. इस दौरान उन्होंने 10 लगाएं हैं. एकदिवसीय करियर में उनका औसत 39.5 का रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










