चौथे टेस्ट के दौरान MS Dhoni से मिलना चाहता है यह युवा बल्लेबाज, जानें क्या है कारण
Published by : Agency Updated At : 23 Feb 2024 3:54 PM
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल शुक्रवार से रांची में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले चौथे टेस्ट के दौरान फिर से करिश्माई पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) से मिलने की तमन्ना रखते हैं.
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल शुक्रवार से रांची में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले चौथे टेस्ट के दौरान फिर से करिश्माई पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) से मिलने की तमन्ना रखते हैं. राजकोट में भारत की पहली पारी में 46 रन बनाकर शानदार पदार्पण करने वाले जुरेल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने पहले वर्ष के दौरान केवल एक बार धेानी से मिले हैं. लेकिन यह 23 साल का विकेटकीपर फिर से धोनी से मिलकर उनसे ज्यादा से ज्यादा चीजें सीखना चाहता है.
MS Dhoni से मिलना मेरा सपना
जुरेल ने ‘बीसीसीआई डॉट टीवी’ से कहा, ‘माही भाई (MS Dhoni) से मिलना मेरा सपना है. पिछली बार मैं आईपीएल में उनसे मिला था लेकिन मैं भारतीय जर्सी में उनसे मिलना चाहता हूं. जब भी मैंने उनसे बात की है, मुझे कुछ चीजें सीखने को ही मिली हैं जिससे मुझे मेरे क्रिकेट में काफी मदद मिली.’ उन्होंने कहा, ‘मैं रांची में माही भाई से मिलने और उनसे बात करने की कोशिश करूंगा.’
MS Dhoni से मिलना लगा सपने जैसा: जुरेल
जुरेल ने आईपीएल 2021 में धोनी (MS Dhoni) से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैं खड़े होकर उन्हें देख रहा था कि ‘क्या एम एस धोनी मेरे सामने खड़े हैं.’ मैंने पहली बार उनसे तभी बातचीत की थी और मैं खुद को चुटकी काट रहा था कि क्या यह सपना है? मैं उनसे 2021 में मिला था, यह शायद मेरा आईपीएल में पहला साल था.’ उन्होंने कहा, ‘मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं आपके साथ एक फोटो ले सकता हूं और हमने एक फोटो खिंची थी. उन्होंने मुझे सलाह दी थी कि बस गेंद को देखो और खेलो.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










