ePaper

WPL 2024: RCB vs MI मैच से पहले जानें, दिल्ली के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

Updated at : 12 Mar 2024 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
WPL 2024: RCB vs MI

WPL 2024: RCB vs MI

WPL 2024 का 19वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. मैच से पहले चलिए जानते हैं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट.

विज्ञापन

WPL 2024 का 19वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. ये लीग चरण का अंतिम मुकाबला है. अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि इस साल महिला प्रीमियर लीग प्लेऑफ में तीसरी टीम कौन सी होगी. पिछले साल की फाइनलिस्ट मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स पहले ही अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. तीसरा स्थान अभी भी हासिल करने के लिए है, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स इस स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं. यदि आरसीबी की टीम आज रात को होने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हरा देती है, तो बैंगलोर  की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बना लेगी. सभी दर्शक जानना चाहते हैं कि आज के मुकाबले के दौरान दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास का मौसम कैसा रहेगा और पिच की मदद किस टीम को  मिलेगी. तो चलिए जानते हैं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट.

WPL 2024: RCB vs MI: पिच रिपोर्ट

टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो गई है. यहां की पिच की मदद बल्लेबाजों को अधिक मिल रही है. गेंद सतह पर पड़कर सही उछाल के साथ बल्ले तक पहुंच रही है. जिसके कारण इस मैदान पर अधिक बाउंड्री शॉट देखने को मिल रहे है. वहीं समय एक साथ इस पिच की मदद स्पिन गेंदबाजों को भी मिलती है.  

RCB vs MI: मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का मौसम साफ रहेगा. बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, मैच के घंटों के दौरान बारिश की संभावना 0% होगी. सभी क्रिकेट प्रेमियों को एक बिना रुकावट वाला खेल देखने को मिलेगा.

WPL 2024: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्राकर, शबनीम इस्माइल, हुमैरा काज़ी, सैका इशाक

WPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना, सोफी मोलिनेक्स, एलिसे पेरी, ऋचा घोष, दिशा कसाट/एस मेघना, जॉर्जिया वेरेहम, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर/श्रद्धा पोखरकर, एस आशा, रेणुका ठाकुर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी मोलिनक्स, एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (डब्ल्यू), जॉर्जिया वेयरहम, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, सब्बिनेनी मेघना, नादिन डी क्लार्क, सिमरन बहादुर, इंद्राणी रॉय, शुभा सतीश

मुंबई इंडियंस महिला टीम

यास्तिका भाटिया (डब्ल्यू), हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (सी), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्रकार, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक, क्लो ट्रायॉन, फातिमा जाफ़र, कीर्तन बालाकृष्णन, इस्सी वोंग, जिन्तिमनी कलिता, प्रियंका बाला, अमनदीप कौर

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola