WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

WPL 2024 Final: Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bangalore Women
WPL 2024 Final: महिला प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है.
WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. दोनों टीमों की नजर अपने पहले खिताब पर होगी. दिल्ली टेबल टॉपर के रूप में फाइनल में पहुंचा था, जबकि आरसीबी ने एलिमिनेटर मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था. दिल्ली कैपिटल्स लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है. पहले सीजन में फाइनल मुकबाले में दिल्ली को मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. उसके बाद इस सीजन में चैंपियन बनने का पूरा मौका है.
WPL 2024: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह.
दिल्ली कैपिटल्स : मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिज़ैन कैप, जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, मिन्नू मणि.
WPL 2024: दिल्ली की कप्तान ने कही यह बात
टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने कहा कि हम आज रात पहले बल्लेबाजी करेंगे. मुझे लगता है कि यह गेम जीतने का सबसे अच्छा मौका है. पिच अच्छी दिख रही है और हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी. पहले जो हुआ उससे कोई फर्क नहीं पड़ाता. हम एक महान टीम के खिलाफ खेल रहे हैं और हमें अच्छा खेलने की जरूरत है. हमने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग में एक बार भी आरसीबी से नहीं हारा है.
WPL 2024: स्मृति मंधाना ने कही यह बात
टॉस हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. मुझे लगता है कि यह वास्तव में अच्छा नहीं हुआ. हमें अच्छी गेंदबाजी करनी होगी. अपनी योजनाओं पर टिके रहना होगा और कुछ अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी. अब तक हमारे बीच काफी उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन आज रात हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत है. यह उसी विकेट पर चौथा मैच है. दो कम स्कोर वाले मैच हमने जीते हैं. हमने एक बदलाव किया है. दिशा करात के स्थान पर मेघना को टीम में शामिल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




