ePaper

WPL 2024: अगले सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजी ने अपने टॉप खिलाड़ियों को रिटेन किया, देखें पूरी सूची

Updated at : 19 Oct 2023 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
WPL 2024: अगले सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजी ने अपने टॉप खिलाड़ियों को रिटेन किया, देखें पूरी सूची

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की सुगबुगाहट शुरू हो गयी है. सभी फ्रेंचाइजी ने अपने टॉप खिलाड़ियों को बरकरार रखने का फैसला किया है. कुछ को रिलीज भी किया गया है. यहां सभी रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की सूची दी गयी है.

विज्ञापन

महिला प्रीमियर लीग (WPL) की फ्रेंचाइजी ने अपने सभी मार्की खिलाड़ियों को बरकरार रखने का फैसला किया है. दूसरे सीजन में भी हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस के लिए, मेग लानिंग दिल्ली कैपिटल्स के लिए और स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए ही खेलेगी. पांचों फ्रेंचाइजी के लिए डब्ल्यूपीएल 2024 में खिलाड़ियों को ‘रिटेन’ करने के लिए 15 अक्टूबर तक का ही समय था.

मुंबई ने जीता था पहला खिताब

पांच फ्रेंचाइजी ने 21 विदेशी क्रिकेटरों समेत 60 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है जबकि 29 को फारिग कर दिया गया है. मुंबई टीम ने हरमनप्रीत कौर के अलावा हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, नताली स्किवेर ब्रंट, एमेलिया केर और इसाबेले वोंग को बरकरार रखा है. दिल्ली टीम ने 15 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है. वहीं, यूपी वारियर्स ने अपना कोर ग्रुप समान ही रखा है.

Also Read: WPL 2023: मुंबई इंडियंस बना चैंपियन, हरमनप्रीत कौर की टीम ने किया कमाल, देखें जीत के बाद की तस्वीरें
5 WPL टीमों के रिटेन और बाहर किये गए खिलाड़ियों की सूची

दिल्ली कैपिटल्स

रिटेन किए गए खिलाड़ी : एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मरियाने कैप, मेग लानिंग, मीनू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तान्या भाटिया, टिटास साधु.

रिलीज किए गए खिलाड़ी : अपर्णा मंडल, जसिया अख्तर, तारा नॉरिस.

गुजरात दिग्गज

रिटेन किए गए खिलाड़ी : एशले गार्डनर, बेथ मूनी, डी हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ड्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवर.

रिलीज किए गए खिलाड़ी : एनाबेल सदरलैंड, अश्विनी कुमारी, जॉर्जिया वेयरहैम, हर्ले गाला, किम गार्थ, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, पारुनिका सिसौदिया, एस मेघना, सोफिया डंकले, सुषमा वर्मा.

मुंबई इंडियंस

रिटेन किए गए खिलाड़ी : अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया.

रिलीज खिलाड़ी: धारा गुज्जर, हीदर ग्राहम, नीलम बिष्ट, सोनम यादव.

Also Read: IPL और WPL दोनों में RCB फेल, पर फैन फॉलोइंग में सबसे आगे, आकड़ें देख रह जाएंगे दंग

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

रिटेन किए गए खिलाड़ी : आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, हीदर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन.

रिलीज किए गए खिलाड़ी : डेन वान नीकेर्क, एरिन बर्न्स, कोमल ज़ांज़ाद, मेगान शट, पूनम खेमनार, प्रीति बोस, सहाना पवार.

यूपी वारियर्स

रिटेन किए गए खिलाड़ी : एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पार्श्वी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस. यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्रा.

रिलीज खिलाड़ी : देविका वैद्य, शबनम इस्माइल, शिवली शिंदे, सिमरन शेख.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola