जब स्टेडियम में लगने लगे 'सारा-सारा' के नारे, कोहली ने किया ऐसा इशारा... बदल गये दर्शकों के सुर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Nov 2023 9:42 PM
वानखेड़े स्टेडियम में एक ऐसा भी समय आया जब फैंस 'सारा-सारा' का नारा लगाने लगे. हालांकि इसपर विराट कोहली ने दर्शकों से 'सारा-सारा' का नारा न लगाकर शुभमन को चियर करने को कहा.

भारतीय टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. भारत ने वानखेड़े में श्रीलंका की टीम को बुरी तरह पीट दिया और रिकॉर्ड जीत दर्ज की. मैच में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा.

सबसे खास रहा शुभमन गिल की बल्लेबाजी, जिसने शानदार 92 रन बनाये. विराट कोहली समेत अन्य बल्लेबाजों का भी शानदार प्रदर्शन रहा. वहीं, रही सही कसर भारत के तेज गेंदबाजों ने पूरी कर दी.

भारत की शानदार जीत से इतर बात करें तो वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में एक बार फिर से सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर चर्चाओं में आ गए हैं. दरअसल सारा तेंदुलकर भी मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम आईं थी. जहां एक बार फैंस के बीच उनके और शुभमन गिल के चर्चे तेज हो गये.

मीडिया हलकों और क्रिकेट फैंस के बीच यह जोर शोर से चर्चा है कि सारा तेंदुलकर और भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. ऐसे में जब भी सारा मैच देखने जाती हैं, स्टेडियम में दर्शक ‘सारा-सारा’ और ‘हमारी भाभी कैसी हो, सारा जैसी है.’ जैसे नारे लगाने लगते हैं.

इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट में इसकी भी चर्चा है कि जब भी सारा स्टेडियम आती हैं, शुभमन गिल गिल का बल्ला खूब बोलता है. वानखेड़े का मैदान हो या लखनऊ का इकाना ग्राउंड सारा की मौजूदगी में शुभमन गिल का बल्ला खूब चलता है.

वानखेड़े स्टेडियम में एक ऐसा भी समय आया जब फैंस ‘सारा-सारा’ का नारा लगाने लगे. हालांकि इसपर विराट कोहली ने दर्शकों से ‘सारा-सारा’ का नारा न लगाकर शुभमन को चियर करने को कहा.

बहरहाल, अब शुभमन-सारा की केमेस्ट्री का कमाल हो या टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन.. भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह हरा दिया. साथ ही सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










