क्या सेमीफाइनल की बाधा पार करेगी टीम इंडिया, भारत न्यूजीलैंड के बीच कल महामुकाबला, देखें ट्रैक रिकॉर्ड

Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Nov 2023 8:24 PM

विज्ञापन

टीम इंडिया रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कल न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पूरे फॉर्म में है, और अगर यहीं जलवा बरकरार रहा तो एक बार फिर वर्ल्ड कप पर भारत का कब्जा होगा. लेकिन क्या कल का मुकाबला टीम इंडिया के लिए आसान होगा...

विज्ञापन

World Cup Cricket 2023 : टीम इंडिया अपने विजय रथ पर सवार है. बीते नौ मैचों में जीत की सीढ़ी चढ़ते हुए भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंच गई है. अब रोहित शर्मा की सेना का सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला होना है. टीम इंडिया रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कल न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पूरे फॉर्म में है, और अगर यहीं जलवा बरकरार रहा तो एक बार फिर वर्ल्ड कप पर भारत का कब्जा होगा. 1983 से लेकर 2015 तक भारतीय टीम ने तीन बार सेमीफाइनल का मुकाबला जीता है, अब एक बार फिर सेमीफाइनल मुकाबला हो रहा है. क्रिकेट फैंस की निगाहें कल के मैच पर टिकी है.

– 1983 के वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारतीय टीम ने पहली बार सेमीफाइनल जीता था. कपिल देव के नेतृत्व में भारत ने मैनचेस्टर इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया था. यहीं नहीं उस साल देश का मान बढ़ाते हुए भारत ने 1983 में फाइनल में वेस्टइंडीज को भी हराकर विश्व कप पर कब्जा कर लिया था.

– इसके बाद 1987 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया, लेकिन वो अपनी जीत बरकरार नहीं रख सकी.  भारतीय टीम इंग्लैंड से हार गई.

– 1992 के विश्वकप मैच में टीम इंडिया अपने खराब दौर में थी. भारत ने कई मैच गंवाई, और वो नॉकआउट चरण में भी अपनी जगह बनाने में असफल रही.

– इसके बाद 1996 में एक बार फिर टीम इंडिया बेहतर प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची. लेकिन उस वर्ल्ड कप मैच में श्रीलंका के तूफान के आगे टीम इंडिया बेबस ही नजर आई. 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय 120 रन पर आठ विकेट गंवा बैठी. वहीं,  क्रिकेट फैंस ने खेल रोक दिया और श्रीलंका जीता हुआ करार दे दिया गया. कोलकाता में यह भारत की बेहद शर्मनाक हार थी.

– साल 2003 में खेले गए वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में एक बार फिर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का पगबाधा पार किया, और फाइनल में पहुंची. हालांकि फाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने नहीं टिक सकी और हार गयी.

– 1983 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे सुनहरा दौर 2011 में आया, जब टीम इंडिया ने न सिर्फ सबको चित किया बल्कि वर्ल्ड कप पर भी कब्जा जमा लिया. 2011 में भारत ने अपने  चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, और फाइनल मुकाबले में  श्रीलंका को धूल चटाकर धोनी ब्रिगेड ने वर्ल्ड कप पर एक बार फिर कब्जा किया.

– साल 2015 के सेमीफाइनल मुकाबले में  भारत ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह हारने के बाद बाहर हो गयी. वहीं साल 2019 में सेमीफाइनल मुकाबले में भारत  न्यूजीलैंड से हार गई थी. अब एक बार फिर भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होने जा रहा है. दोनों टीमें फॉर्म में हैं. ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola