ePaper

World Cup 2023 semi finals : भारत और न्यूजीलैंड के मैच में बारिश नहीं बनेगी बाधा,देखें मैन इन ब्लू का रिकाॅर्ड

Updated at : 14 Nov 2023 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
World Cup 2023 semi finals : भारत और न्यूजीलैंड के मैच में बारिश नहीं बनेगी बाधा,देखें मैन इन ब्लू का रिकाॅर्ड

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है. ‘मैन इन ब्लू’ ने इस विश्वकप में श्रीलंका के खिलाफ यहां बड़ी जीत दर्ज की थी. वानखेड़े के ग्राउंड पर भारत का रिकाॅर्ड अच्छा है.

विज्ञापन
undefined

IND vs NZ World Cup 2023 semi finals : विश्व कप 2023 में बुधवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड का मुकाबला होना है. यह मैच दोपहर दो बजे से खेला जाएगा. मैच के लिए टाॅस दोपहर 1:30 बजे होगा.

undefined

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है. ‘मैन इन ब्लू’ ने इस विश्वकप में श्रीलंका के खिलाफ यहां बड़ी जीत दर्ज की थी. वानखेड़े के ग्राउंड पर भारत का रिकाॅर्ड अच्छा है.

undefined

वानखेड़े स्टेडियम में भारत के रिकाॅर्ड पर अगर ध्यान दें तो यहां भारत ने अबतक कुल 21 एकदिवसीय मैच खेले हैं जिनमें से 12 मैच भारत ने जीते हैं और कुल नौ में उन्हें हार मिली है.

undefined

जहां तक मौसम की बात है तो नवंबर का महीना मुंबई में बहुत अच्छा होता है. यानी की भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में मौसम विलेन नहीं बन रहा है, जिसकी वजह से क्रिकेट प्रेमियों को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा.

undefined

accuweather.com के अनुसार बुधवार को मुंबई में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने वाला है और धूप खिली रहेगी, यानी बारिश की कोई संभावना कल नजर नहीं आ रही है. मुंबई में बुधवार को सूर्योदय 6:45 बजे होगी और सूर्यास्त शाम छह बजे होगी. आर्द्रता 44 प्रतिशत रहेगी और हवाएं भी ज्यादा नहीं चलने वाली है.

undefined

वानखेड़े स्टेडियम में रन चेज करना एक बेहतरीन मौका हो सकता है. यहां की पिच उछाल वाली है, इसलिए स्विंग और सीम कराने वाले गेंदबाजों को फायदा मिलेगा. स्पिनर्स को भी यह पिच मदद करती है.

undefined

वानखेड़े स्टेडियम की बाउंड्री छोटी होने की वजह से चौके-छक्के भी खूब जड़े जाएंगे. इस विश्वकप में पहले बैटिंग करने वाली अधिकतर टीम ने अपना मैच जीता है. एकमात्र ग्लेन मैक्सवेल की असाधारण पारी की वजह से कंगारुओं ने रन का पीछा करते हुए मैच जीता.

undefined

वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने अधिकतम 357 रन इसी विश्व कप में बनाया है, जो श्रीलंका के खिलाफ बनाया गया है. जबकि न्यूनतम स्कोर वेस्ट इंडीज के खिलाफ 1989 में बनाया गया था, जब भारतीय टीम 48.5 ओवर में 165 रन ही बना पाई थी.

undefined
Also Read: PHOTOS : सारा तेंदुलकर ने शेयर किया सचिन तेंदुलकर का ये पोस्ट और खुल गए कई राज…
विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola