महिला टी-20 वर्ल्ड कप : फाइनल का टिकट कटाने उतरेगी भारतीय टीम

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Mar 2020 4:26 AM

विज्ञापन

ग्रुप चरण में अजेय रहा भारत गुरुवार को यहां इंग्लैंड की मजबूत टीम के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत दर्ज करके पहली बार आइसीसी महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगा.

विज्ञापन

सिडनी : ग्रुप चरण में अजेय रहा भारत गुरुवार को यहां इंग्लैंड की मजबूत टीम के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत दर्ज करके पहली बार आइसीसी महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगा. भारत मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक सर्वश्रेष्ठ टीम रहा है. भारत पिछले सात टूर्नामेंट में कभी फाइनल में नहीं पहुंचा, लेकिन इस बार शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम प्रबल दावेदारों में शामिल है. भारत ने अपने अभियान की शुरुआत चार बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर जीत के साथ की और फिर बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका को भी हराकर ग्रुप-ए में चार मैचों में आठ अंक के साथ शीर्ष पर रहा.

भारत के खिलाफ अजेय रहा है इंग्लैंड : इंग्लैंड विश्व कप में अजेय रहा है. वेस्टइंडीज में पिछले टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी इंग्लैंड ने भारत को आठ विकेट से हराया था. 2009, 2012, 2014 और 2016 में भी टीम इंडिया को ग्रुप चरण में हार झेलनी पड़ी.

19 टी-20 मैच खेले हैं : दोनों टीमों ने ओवर ऑल

04 मैच भारतीय टीम ने जीते

15 मैचों में इंग्लैंड को जीत मिली

इंग्लैंड : नताली को रोकना होगा मुश्किल : बल्लेबाजी में नताली ने तीन अर्धशतक की मदद से 67.33 की औसत से 202 रन बनाये. इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने भी 64.33 की औसत से 193 रन बनाये हैं. गेंदबाजी में इंग्लैंड के पास बायें हाथ की स्पिनर सोफी एकलेस्टोन (आठ विकेट) और तेज गेंदबाज आन्या श्रुबसोल (सात विकेट) जैसी गेंदबाज हैं, जो मौजूदा टूर्नामेंट की सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.

भारत : शेफाली शीर्ष स्कोर रही हैं : भारत की ओर से सिर्फ शेफाली ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. चार मैचों में 161 रन बनाये हैं. मध्यक्रम में भी वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे और राधा यादव ने भी उपयोगी पारी खेली. कप्तान हरमनप्रीत सिंह और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना फ्लॉप रही हैं. गेंदबाजी विभाग में लेग स्पिनर पूनम यादव चार मैचों में नौ विकेट के साथ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं.

बारिश की आशंका : सिडनी का तापमान 20 से 23° सेल्सियस के बीच रहेगा. आसमान में बादल छाये रहेंगे. बारिश की आशंका है. पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलेगी.

मैदान पर हुए कुल टी-20 : 7

पहले बल्लेबाजी, टीम जीती : 2

पहले गेंदबाजी टीम जीती : 4

पहली पारी ,औसत स्कोर : 156

दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान औसत स्कोर : 134

ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका में दूसरा सेमीफाइनल आज ही : दूसरा सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को ही इसी मैदान पर खेला जाना है. यदि यह भी रद्द होता है, तो नियम के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंच जायेगी. ऐसी स्थिति में 8 मार्च को मेलबर्न में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल खेला जायेगा.

भारत के सेमीफाइनल तक का सफर

पहला : ऑस्ट्रेलिया 17 रन से हारा

दूसरा : बांग्लादेश 18 रन से हाराया

तीसरा : न्यूजीलैंड को 3 रन से हराया

चौथा : श्रीलंका पर 7 विकेट से जीत

इंग्लैंड का सफर

द अफ्रीका ने छह विकेट से हराया

थाईलैंड को 98 रन से हराया

पाकिस्तान को 42 रन से हराया

वेस्टइंडीज को 46 रन से हराया

मैच रद्द होने पर भी भारत पहुंचेगा फाइनल में : मैच में बारिश का साया मंडरा रहा है. बारिश से यदि यह सेमीफाइनल भी रद्द होता है, तो भारतीय टीम पहली बार फाइनल में पहुंचेगी. रिजर्व-डे नहीं, रद्द होने पर आइसीसी के नियमानुसार ग्रुप की टॉप टीमें सीधे फाइनल में पहुंचेंगी.

161 टी-20 रैंकिंग : शेफीली को 19 स्थान का फायदा, शीर्ष पर पहुंचीं : इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने बुधवार को महिला टी-20 की ताजा वर्ल्ड रैंकिंग जारी की. इसमें 16 साल की भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा 19 स्थान की छलांग लगाकर टॉप पर पहुंच गयीं. उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को एक पायदान नीचे खिसका दिया है. शेफाली आइसीसी टी-20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाली पूर्व कप्तान मिताली राज के बाद दूसरी भारतीय बल्लेबाज हैं.

1 शेफाली, भारत (रैटिंग 761)

2 सूजी बेट्स, न्यूजीलैंड (रैटिंग 750)

3 बेथ मूनी, ऑस्ट्रेलिया (रैटिंग 746)

4 सोफी, न्यूजीलैंड (रैटिंग 742)

5 लैनिंग, ऑस्ट्रेलिया (रैटिंग 708)

6 मंधाना, भारत (रैटिंग 701)

7 एलीसा , ऑस्ट्रेलिया (रैटिंग 689)

8 टेलर, वेस्टइंडीज (रैटिंग 661)

9 रोड्रिग्ज, भारत (रैटिंग 658)

10 स्काइवर, इंग्लैंड (रैटिंग 636)

टीमें इस प्रकार हैं :

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, शिखा पांडे, पूनम यादव, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, तानिया भाटिया, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, हरलीन देओल, राजेश्वरी गायकवाड़, रिचा घोष और पूजा वस्त्रकार

इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्युमोंट, कैथरीन ब्रंट, केट क्रास, फ्रेया डेविस, सोफी एकलेस्टोन, जार्जिया एल्विस, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, नताली स्किवर, आन्या श्रुबसोल, मैडी विलियर्स, फ्रेन विल्सन, लारेन विनफील्ड और डेनी वाट.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola