Live Updates

Women’s T20 Challenge 2022: वेलोसिटी ने सुपरनोवाज को 7 विकेट से हराया, चमकीं शैफाली

Updated:
विज्ञापन

Womens T20 Challenge 2022 के दूसरे मुकाबले में वेलोसिटी ने सुपरनोवा को 7 विकेट से हराया. वेलोसिटी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए सुपरनोवाज को 20 ओवर में 5 झटका देकर 150 रन पर रोक दिया, फिर 3 विकेट खोकर 18.2 ओवर में 151 रन बनाकर मुकाबले अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

वेलोसिटी ने सुपरनोवाज को 7 विकेट से हराया

वेलोसिटी ने महिला टी20 चैलेंज 2022 के दूसरे मुकाबले में सुपरनोवाज को 7 विकेट से हराया. वेलोसिटी की ओर से शैफाली वर्मा और लौरा वोल्वार्डट ने 51-51 रनों की पारी खेली. शैफानी ने अपनी पारी के दौरान 33 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्के और 9 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली. जबकि लौरा वोल्वार्डट 35 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 51 रन की पारी खेली. वेलोसिटी की ओर से यास्तिका भाटिया ने 17 और दीप्ति शर्मा ने 25 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारी खेली. सुपरनोवाज की ओर से डॉटिन ने दो विकेट चटकाया, जबकि पूजा वस्कर ने एक विकेट चटकाया. सुपरनोवाज दो मैचों में दो अंक लेकर पहले स्थान पर और वेलोसिटी दो अंक लेकर दूसरी और ट्रेलब्लेजर को अभी अपना खाता खोलना बाकी है.

वेलोसिटी को तीसरा झटका, शैफाली वर्मा अर्धशतक बनाकर आउट

वेलोसिटी को 10वें ओवर की चौथी गेंद पर तीसरा झटका लगा. शैफाली वर्मा अर्धशतक बनाकर आउट हुईं. शैफाली ने 33 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्के और 9 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली. शैफाली को डॉटिन ने अपना शिकार बनाया.

यास्तिका भाटिया आउट, वेलोसिटी को दूसरा झटका

यास्तिका भाटिया आउट हो गयी हैं. वेलोसिटी को दूसरा झटका लगा है. यास्तिका ने 13 गेंद पर 17 रन बनाये. डोटिन ने यास्तिका भाटिया को बोल्ड कर दिया.

वेलोसिटी को पहला झटका

वेलोसिटी को पहला झटका लगा है. नाथ्कन चांथम एक रन बनाकर आउट हो गयी है. पूजा वस्त्राकर की गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने उनका कैच लपका.

सुपरनोवा ने वेलोसिटी को दिया 151 रन का लक्ष्य

सुपरनोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाये और वेलोसिटी को जीत के लिए 151 रनों का लक्ष्य दिया है. हरमनप्रीत कौर ने फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 रनों की पारी खेली. तानिया भाटिया ने भी 36 रन की शानदार पारी खेली.

हरमनप्रीत अर्धशतक बनाकर आउट

सुपरनोवा की कप्तान हरमनप्रीत कौर 71 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. उन्होंने 51 गेंद पर 71 रन की पारी खेली. अपनी पारी में हरमनप्रीत ने सात चौके और तीन छक्के लगाये. राधा यादव ने हरमनप्रीत को बोल्ड कर दिया. टीम को पांचवां झटका लगा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola