ePaper

World Cup 2023: चेज मास्टर टीम इंडिया को इनमें से कौन सी टीम दे सकती है कड़ी टक्कर

Updated at : 28 Oct 2023 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
World Cup 2023: चेज मास्टर टीम इंडिया को इनमें से कौन सी टीम दे सकती है कड़ी टक्कर

Pune: India's Shardul Thakur celebrates with teammates after taking the wicket of Bangladesh's Towhid Hridoy during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and Bangladesh, at Maharashtra Cricket Association Stadium, in Pune, Thursday, Oct. 19, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil) (PTI10_19_2023_000239B)

वर्ल्ड कप 2023 में भारत अपने अब के सफर में अजेय रहा है. पांच में पांचों मुकाबले भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीता है. इसलिए भारत को इस मार्की इवेंट में चेज मास्टर कहा जा रहा है. लेकिन भारत को आने वाले समय में कुछ टीमों से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 पूरे उफान पर है. भारत इस वर्ल्ड कप में अब तक अपराजेय रहा है. टीम इंडिया ने अपने पांच में से पांचों मुकाबले जीते हैं. सबसे मजेदार बात यह है कि भारत ने अपने सभी मुकाबले लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते हैं. टीम इंडिया के अब के अभियान पर नजर डालें तो भारत को चेज मास्टर कहने में कोई गुरेज नहीं होना चाहिए. लेकिन भारत के अलावा भी कुछ टीमें हैं तो अब तक वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं. दक्षिण अफ्रीका जैसी टीम ने तो एक पारी में 400 से भी ज्यादा रन बना दिए हैं, जिसे चेज करना किसी भी टीम के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है.

undefined

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया

टीम इंडिया ने अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते उतरी ऑस्ट्रेलिया को 199 पर रोक दिया और 41.2 ओवर में 6 विकेट से वह मुकाबला जीत लिया. विराट कोहली ने 85 रनों की पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने नाबाद 97 रन बनाए.

undefined

अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया

पहले बल्लेबाजी करते उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए. लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अफगानियों पर कहर बनकर टूटे और 84 गेंद पर 131 रनों की बड़ी पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और 5 छक्के लगाए. विराट कोहली ने नाबाद 55 रन बनाकर टीम को आठ विकेट से जीत दिला दी.

undefined

पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों के आगे पूरी तरह बेबस नजर आई. पाकिस्तान 42.5 ओवर में 191 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. जवाब में भारत ने वह मुकाबला 30.3 ओवर में 7 विकेट से जीत लिया. रोहित शर्मा ने 86 रन बनाए. श्रेयस अय्यर ने नाबाद 53 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई.

undefined

बांग्लादेश को भी 7 विकेट से हराया

बांग्लादेश ने टीम इंडिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए. जवाब में भारत ने वह मुकाबला 41.3 ओवर में सात विकेट से जीत लिया. इस मैच में विराट कोहली ने अपने करियर का 48वां वनडे शतक जड़ा. केएल राहुल ने एक बार फिर नाबाद 34 रनों की उम्दा पारी खेली.

undefined

न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 273 रन बनाए. डेरिल मिशेल ने शतक जड़ा और रचिन रवींद्र ने 75 रनों की पारी खेली. जवाब में भारत ने विराट कोहली के 95 रनों की मदद से यह मुकाबला 48 ओवर में चार विकेट से जीत लिया.

undefined

पांच मैचों में किसी टीम को नहीं बनाने दिए 300 पार स्कोर

टीम इंडिया की गेंदबाजी इकाई काफी संतुलित दिख रही है. भारतीय गेंदबाजों ने अब तक विपक्षी खिलाड़ियों पर पूरा दबाव बनाए रखा है. अब तक खेले गए पांच मैच में भारत ने किसी भी टीम को 300 या उससे अधिका का स्कोर नहीं बनाने दिया. भारत ने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान जैसी टीमों को भी 200 रन के अंदर समेट दिया.

undefined

इन टीमों ने अब तक दर्ज की है रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत

अब तक खेले गए वर्ल्ड कप के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड के खिलाफ 399 रन बनाए और नीदरलैंड को 90 के स्कोर पर आउट कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने वह मुकाबला 309 रनों से जीता. इसके बाद रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ दर्ज की. दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 399 रन बनाए थे. इसके बाद प्रोटीज ने फिर बांग्लादेश को 149 रनों से हराया. न्यूजीलैंड ने भी अफगानिस्तान को 149 रनों से हराया था.

undefined

भारत को इन टीमों से रहना होगा सावधान

टीम इंडिया को लीग चरण में अब इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों से भिड़ना है. भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की सेमीफाइनल की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं. इस तीनों टीमों के खिलाफ भारत को सतर्क रहना होगा. अगर ये टीमें एक बड़ा स्कोर करने में कामयाब हो जाती हैं तो उनके गेंदबाजी विपक्षी टीम पर हावी हो जाते हैं. ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को इन्हें बड़ा स्कोर करने से रोकना होगा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola