जानें, कब और कहां मुफ्त में देख सकते हैं दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला
Published by : Vaibhaw Vikram Updated At : 01 Nov 2023 9:54 AM
विश्व कप 2023 का 32वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड खेला जाना है. ये मुकाबला 1 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे एमसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. सभी दर्शक इस मुकाबले को देखने के लिए उत्साहित हैं. सभी जानना चाहते हैं कि ये मुकाबला वो कहां मुफ्त में देख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं.
विश्व कप 2023 का 32वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड खेला जाना है. ये मुकाबला 1 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. ये दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल में टॉप-5 में शामिल है. ऐसे में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वह सेमीफाइनल की तरफ एक और मजबूत कदम बढ़ाएगी. वहीं हारने वाली टीम के लिए समीकरण में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. खास तौर से न्यूजीलैंड के लिए मैच में जीत हासिल करना बहुत जरूरी हो गया है. न्यूजीलैंड को बैक टू बैक दो हार का सामना करना पड़ा है. वहीं साउथ अफ्रीका की टीम अपने बेहतरीन लय में दिख रही है. अफ्रीकी टीम ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को रोमांचक अंदाज में पटखनी दी थी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला यह मुकाबला दमदार होने की उम्मीद है. सभी दर्शक ये जानना चाहते हैं कि ये मुकाबला वो कहां मुफ्त में देख सकते हैं. अभी तक खेले गए सभी मुकाबलों को देखते हुए, ये बात तो तय हो गई है कि किसी भी टीम को कम नहीं आंका जा सकता है और ये मुकाबला भी बाकी खेले गए मुकाबलों की तरह हीं रोमांचक रहेगा. तो चलिए जानते हैं आप कहां मुफ्त में देख सकते हैं विश्व कप 2023 का 32 वां मुकाबला.
भारतीय समयानुसार दो बजे से खेले जाने वाले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के कप्तान 1:30 बजे टॉस के लिए पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के मैदान पर आमने सामने होंगे. अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड वनडे विश्व कप मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. यह मुकाबला डिज्नी+हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर मुफ्त में लाइव स्ट्रीम की जाएगी. टीवी या लैपटॉप जैसे अन्य उपकरणों के लिए, उपयोगकर्ता को डिज्नी+हॉटस्टार की सदस्यता लेनी होगी.
-
डेवोन कॉनवे
-
विल यंग
-
रचिन रवींद्र
-
डेरिल मिशेल
-
टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर)
-
ग्लेन फिलिप्स
-
जेम्स नीशम
-
मिशेल सेंटनर
-
मैट हेनरी
-
ट्रेंट बोल्ट
-
लॉकी फर्ग्यूसन
-
टेम्बा बावुमा (कप्तान)
-
क्विंटन डी कॉक
-
रासी वान डेर डुसेन
-
एडेन मार्कराम
-
हेनरिक क्लासेन
-
डेविड मिलर
-
मार्को जानसन
-
कैगिसो रबाडा
-
केशव महाराज
-
गेराल्ड कोएत्ज़ी
-
लुंगी एनगिडी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vaibhaw Vikram
वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










