ePaper

जानें कब और कहां मुफ्त में देख सकते हैं, भारत बनाम श्रीलंका मुकाबला

Updated at : 02 Nov 2023 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
जानें कब और कहां मुफ्त में देख सकते हैं, भारत बनाम श्रीलंका मुकाबला

विश्व कप 2023 का 33वां मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका खेला जाना है. ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा. सभी फैंस ये जानना चाहते हैं कि ये मुकाबला वो कहां मुफ्त में देख सकते हैं तो, चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

विश्व कप 2023 का 33वां मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका खेला जाना है. ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा. भारत अभी तक खेले गए सभी मुकाबलों में जीत के साथ पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर काबिज है. श्रीलंका के साथ भारत का विश्व कप में ये सातवां मुकाबला है. वहीं दूसरी तरफ श्रीलंकाई टीम अपने छह मुकाबलों में दो जीत और चार हार के साथ पॉइंट्स टेबल पर सातवें स्थान पर काबिज है. भारतीय टीम का विजय रथ तेजी से अपने गंतव्य के ओर बढ़ रहा है. सभी फैंस ये जानना चाहते हैं कि ये मुकाबला वो कहां मुफ्त में देख सकते हैं तो, चलिए जानते हैं.

यहां मुफ्त में देख सकते हैं भारत बनाम श्रीलंका मुकाबला

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा. भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव ब्रॉडकास्ट देख पाएंगे. इसके अलावा डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. दरअसल, भारतीय फैंस डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 12 अलग-अलग भाषाओं में मैच का मजा उठा पाएंगे.

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11

  • रोहित शर्मा (कप्तान)

  • शुभमन गिल

  • विराट कोहली

  • श्रेयस अय्यर

  • केएल राहुल (विकेटकीपर)

  • सूर्यकुमार यादव

  • रवीन्द्र जडेजा

  • कुलदीप यादव

  • मोहम्मद शमी

  • जसप्रीत बुमराह

  • मोहम्मद सिराज

श्रीलंका टीम की संभावित प्लेइंग 11

  • दिमुथ करुणारत्ने

  • पथुम निसांका

  • कुसल मेंडिस (कप्तान)

  • सदीरा समरविक्रमा

  • चरिथ असलांका

  • एंजेलो मैथ्यूज

  • धनंजय डी सिल्वा

  • महीश थीक्षाना

  • दिलशान मदुशंका

  • कसून राजिथा

  • दुष्मंता चमीरा

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola