जानें क्या करती है इन स्टार क्रिकेटरों की पत्नियां
Published by : Vaibhaw Vikram Updated At : 04 Feb 2024 1:45 PM
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ियों की पत्नियां क्या काम करती है. चलिए जानते हैं.

स्टार इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री हैं और उन्होंने सुल्तान, पीके, संजू आदि जैसी बड़ी हिट फिल्में दी हैं.

भारत के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह एक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी में मैनेजर के तौर पर जुड़ी हैं.
भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा एक मशहूर डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं.

भारत के बल्लेबाज केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जिन्होंने हीरो और मोतीचूर चकनाचूर जैसी हिट फिल्में दी हैं.

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन एक मशहूर टीवी प्रस्तोता हैं. 2014 में, वह रियलिटी शो, एमटीवी स्प्लिट्सविला में भी दिखाई दीं.

मशहूर स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल दिनेश कार्तिक की पत्नी हैं. पल्लीकल ने एशियाई खेल 2023 में स्कैश में मिश्रित जोड़ी का स्वर्ण पदक जीता है.

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। वह चक दे इंडिया के लिए जानी जाती हैं.

दिवंगत महान बल्लेबाज मंसूर अली खान पटौदी की पत्नी शर्मिला टैगोर एक अनुभवी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vaibhaw Vikram
वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










