VIVO IPL 2021 : दिल्ली की धमाकेदार जीत के बाद प्वाइंट टेबल में बड़ा उलटफेर, देखें कौन है टॉप पर और कौन फिसड्डी

Updated at : 19 Apr 2021 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
VIVO IPL 2021 : दिल्ली की धमाकेदार जीत के बाद प्वाइंट टेबल में बड़ा उलटफेर, देखें कौन है टॉप पर और कौन फिसड्डी

VIVO IPL 2021, DC vs PBKS, Delhi Capitals Bang win, Major change in Point Table आईपीएल 2021 (VIVO IPL 2021) रफ्ता-रफ्ता आगे बढ़ता जा रहा है. जैसे-जैसे टूर्नामेंट का सफर आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे रोमांच भी चरम पर पहुंचता जा रहा है. सुपर संडे के दूसरे मैच में दिल्ली और पंजाब के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ, जिसमें 195 रन बनाने के बावजूद प्रीति जिंटा (Preeti Zinta) की टीम हार गयी.

विज्ञापन
  • पंजाब पर धमाकेदार जीत के बाद दिल्ली प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची

  • लगातार तीन जीत दर्ज कर कोहली की आरसीबी टॉप पर

  • लगातार तीन हार के बाद हैदराबाद की टीम सबसे फिसड्डी

आईपीएल 2021 (VIVO IPL 2021) रफ्ता-रफ्ता आगे बढ़ता जा रहा है. जैसे-जैसे टूर्नामेंट का सफर आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे रोमांच भी चरम पर पहुंचता जा रहा है. सुपर संडे के दूसरे मैच में दिल्ली और पंजाब के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ, जिसमें 195 रन बनाने के बावजूद प्रीति जिंटा (Preeti Zinta) की टीम हार गयी.

दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर से सबके ऊपर भारी पड़े. उन्होंने ऐसी ताबड़तोड़ पारी खेली कि उनके सामने पंजाब के सारे गेंदबाज रहम की भिख मांग रहे थे, लेकिन ‘गब्बर’ तो आखिर ‘गब्बर’ है. ‘गब्बर के कहर से अगर कोई बचा सकता है तो वो है खुद गब्बर’. फिल्म ‘शोले’ के इस डायलॉग को टीम इंडिया के ‘गब्बर’ (Shikhar Dhawan) ने सही साबित किया. उन्होंने 49 गेंदों में 2 छक्के और 13 चौकों की मदद से 92 रनों की तूफानी पारी खेली और दिल्ली को आसान जीत दिला दी.

8 टीमेंTeamमैच खेलेजीतेहारेमैच ड्राप्वाइंट अबतकNRR
बेंगलुरुRoyal Challengers Bangalore330060.75
दिल्लीDelhi Capitals321040.453
मुंबईMumbai Indians321040.367
चेन्नई Chennai Super Kings 211020.616
राजस्थानRajasthan Royals211020.052
कोलकाताKolkata Knight Riders31202-0.633
पंजाबPunjab Kings31202-0.967
हैदराबादSunrisers Hyderabad 30300-0.483

इधर ऋषभ पंत की कप्तानी में दूसरी जीत दर्ज करने के साथ दिल्ली ने प्वाइंट टेबल का नजारा ही बदल दिया. तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया. दिल्ली के चार अंक हो गये हैं. उतने ही अंकों के साथ मुंबई की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है.

लेकिन मौजूदा आईपीएल में अगर किसी टीम ने सबसे ज्यादा चौंकाया है, तो वो है विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु. हैट्रिक जीत के साथ विराट की टीम इस समय सबसे अधिक 6 अंक लेकर टॉप पर बनी हुई है.

Also Read: VIVO IPL 2021, RCB vs KKR LIVE Score Streaming : कोहली सेना ने लगायी जीत की हैट्रिक, केकेआर पर भारी पड़े मैक्सवेल और डिविलियर्स

आईपीएल 2020 में सबसे निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स इस समय दो मैचों में एक जीत और एक हार के बाद दो अंक लेकर चौथे नंबर पर है. आईपीएल 2021 में इस समय सबसे खराब हालत अगर कोई टीम की है, तो वो है सनराइजर्स हैदराबाद की टीम. सनराइजर्स ने अब तक जीत का स्वाद नहीं चखा है और लगातार तीन हार के बाद वॉर्नर की टीम प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे पहुंच गयी है.

राजस्थान की टीम 2 अंक लेकर 6ठे और केकेआर की टीम लगातार दूसरी हार के बाद 2 अंक लेकर 7वें स्थान पर पहुंच गयी है. पिछले दो मैचों से केकेआर को करारी हार का सामना करना पड़ा है.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola