VIVO IPL 2021, RCB vs KKR LIVE Score Streaming : कोहली सेना ने लगायी जीत की हैट्रिक, केकेआर पर भारी पड़े मैक्सवेल और डिविलियर्स
Chennai: Yuzvendra Chahal of Royal Challengers Bangalore along with teammates celebrates the wicket of Rohit Sharma, Captain of Mumbai Indians, during Vivo Indian Premier League 2021 match between Mumbai Indians and Royal Challengers Bangalore, at M. A. Chidambaram Stadium in Chennai, Friday, April 9, 2021. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI04_09_2021_000231B)
IPL 2021 LIVE Match Score, VIVO IPL 2021 RCB vs KKR LIVE Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL LIVE Cricket Match Watch Online: IPL 2021, RCB vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के पहले सुपर संडे के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) ने कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata knight riders) को 38 रनों से रौंदकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. आरसीबी के 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 166 रन ही बना पायी. आरसीबी की ओर से मैक्सवेल ने 78 और डिविलियर्स ने 76 रनों की तूफानी पारी खेली. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
डिविलियर्स मैन ऑफ दी मैच
आरसीबी की ओर से तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलने वाले डिविलियर्स को मैन ऑफ दी मैच चुना गया. डिविलियर्स ने केवल 34 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 76 रन बनाये.
आरसीबी की लगातार तीसरी जीत, प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंची कोहली की टीम
केकेकआर को हराकर आरसीबी ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. इसके साथ ही कोहली सेना प्वाइंट टेबल पर 6 अंक लेकर टॉप पर बनी हुई है. जबकि लगातार दूसरी हार के साथ केकेआर 6ठे स्थान पर पहुंच गयी है.
आरसीबी की ओर से जैमीसन ने सबसे अधिक विकेट चटकाये
आरसीबी की ओर से जैमीसन ने 3 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट लिये. जबकि चहल और हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट चटकाये. एक विकेट सुंदर ने लिये.
मैक्सवेल और डिविलियर्स ने खेला तूफानी पारी
मैक्सवेल और डिविलियर्स ने आरसीबी की ओर से तूफानी पारी खेली. मैक्सवेल ने 49 गेंदों का सामना किया, जिसमें 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 78 रन बनाये, जबकि डिविलियर्स ने 34 गेंदों में ही 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 76 रन बनाये.
आरसीबी ने केकेआर को 38 रन से रौंदा
आईपीएल 2021 के 10वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) ने कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata knight riders) को 38 रनों से रौंदकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. आरसीबी के 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 166 रन ही बना पायी.
केकेआर को 6ठा झटका, शाकिब 26 रन बनाकर आउट
केकेआर को 18वें ओवर की चौथी गेंद पर शाकिब के रूव में 6ठा झटका लगा. शाकिब को जैमीसन ने बोल्ड किया. शाकिब ने 25 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाये.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए