VIVO IPL 2021 MI vs SRH Live Score Streaming : हैदराबाद की हैट्रिक हार, मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में 13 रन से हराया
Chennai: Hardik Pandya of Mumbai Indians celebrates the runout of David Warner Captain of Sunrisers Hyderabad during match 9 of the Indian Premier League 2021 between the Mumbai Indians and the Sunrisers Hyderabad, at the M. A. Chidambaram Stadium in Chennai, Saturday, April 17, 2021. (PTI Photo/Sportzpics for IPL)(PTI04_17_2021_000298A)
IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 MI vs SRH Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के 9वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने बेहद रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हरा दिया. मुंबई के 150 रन के स्कोर का पीछा करते हुए हैदराबाद की पूरी टीम 19 ओवर और 4 गेंदों में 137 रन बनाकर आउट हो गयी. हैदराबाद की यह टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार है. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां ले सकते हैं.
मुंबई की ओर से बोल्ट और चाहर ने लिये 3-3 विकेट
मुंबई की ओर से राहुल चाहर और ट्रेंट बोल्ट ने तीन-तीन विकेट लिये. बोल्ट ने 3.4 ओवर में 28 रन दिये और 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. जबकि राहुल चाहर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिये. बुमराह और क्रुनाल पांड्या ने एक-एक विकेट लिये.
हैदराबाद की ओर से केवल चार खिलाड़ियों ने छुआ दहाई अंक
हैदराबाद की टीम ने शानदार शुरुआत की थी. पहला विकेट 67 रन पर गिरा था. वॉर्नर और बेयरस्टो ने जिस तरह से शुरुआत कर के टीम को दी थी, ऐसा कहीं से भी नहीं लग रहा था कि हैदराबाद की टीम मुंबई से हार जाएगी. लेकिन वॉर्नर और बेयरस्टो के आउट होने के बाद टीम को नियमित अंतराल पर झटका लगा. हैदराबाद की ओर से वॉर्नर ने 34 गेंदों में 36 रन, बेयरस्टो ने 22 गेंदों में 43 रन, विराट सिंह ने 11 और विजय शंकर ने 25 गेंदों में 28 रन बनाये. इसके बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छुआ.
मुंबई ने हैदराबाद को 13 रन से हराया
आईपीएल 2021 के 9वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने बेहद रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हरा दिया. मुंबई के 150 रन के स्कोर का पीछा करते हुए हैदराबाद की पूरी टीम 19 ओवर और 4 गेंदों में 137 रन बनाकर आउट हो गयी. हैदराबाद की यह टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार है.
हैदराबाद को 9वां झटका, भुवनेश्वर आउट
बोल्ट ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर भुवनेश्वर कुमार को अपना शिकार बनाया. भुवी केवल एक रन बनाकर बोल्ड हो गये.
हैदराबाद को 8वां झटका, शंकर 28 रन बनाकर आउट
हैदराबाद को 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर 8वों झटका लगा. विजय शंकर 25 गेंदों में दो चौके की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए. शंकर को बुमराह ने अपना शिकार बनाया.
चाहर की घातक गेंदबाजी, हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन लौटी
राहुल चाहर ने घातक गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम को पांचवां झटका दिया. चाहर ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 19 रन देकर हैदराबाद के तीन बल्लेबाजों को आउट किया. 15वें ओवर में अभिषेक शर्मा दो रन बनाकर आउट हुए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए