VIVO IPL 2021 SRH vs DC : आईपीएल 2021 के पहले सुपर ओवर में दिल्ली ने हैदराबाद को हराया
Chennai: Avesh Khan of Delhi Capitals celebrates the wicket of Jonny Bairstow of Sunrisers Hyderabad during match 20 of the Vivo Indian Premier League 2021 between the Sunrisers Hyderabad and Delhi Capitals at the M. A. Chidambaram Stadium in Chennai, Sunday on 25,April 2021.(PTI Photo/Sportzpics for IPL)(PTI04_25_2021_000242A)
IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 SRH vs DC Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के 20वें मुकाबले में हैदराबाद और दिल्ली के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें दिल्ली ने सुपर ओवर में वॉर्नर की टीम को हरा दिया. दिल्ली के लक्ष्य 159 का पीछा करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन ही बनाया और मैच ड्रॉ हो गया. उसके बाद सुपर ओवर में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 8 रन का लक्ष्य दिया, जिसे पंत और धवन ने एक चौके की मदद से हासिल कर लिया. मैच से जुड़े सारे अपडेट के लिए यहां देखें.
आईपीएल 2021 के पहले सुपर ओवर में दिल्ली ने हैदराबाद को हराया
आईपीएल 2021 के पहले सुपर ओवर में दिल्ली ने हैदराबाद को हरा दिया. सुपर ओवर में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 8 रन का टारगेट दिया. जिसे पंत और धवन की जोड़ी ने आसानी से हासिल कर लिया और मैच पर कब्जा जमा लिया.
दिल्ली का सुपर ओवर
पहली गेंद – पहली गेंद में पंत ने एक रन बनाया. 1/0
दूसरी गेंद – धवन ने इस गेंद पर एक रन बनाया. 2/0
तीसरी गेंद – पंत ने चौका जड़ दिया. 6/0
चौथी गेंद – पंत ने कोई रन नहीं बनाया. 6/0
पांचवीं गेंद – पंत ने इस गेंद पर एक रन बनाया. 7/0
छठी गेंद – दिल्ली को एक रन लेग बाय के रूप में मिला और इस तरह सुपर ओवर में दिल्ली ने हैदराबाद को हराया.
दिल्ली की ओर से सुपर ओवर में पंत और धवन बल्लेबाजी के लिए आये
दिल्ली की ओर से सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए पंत और धवन आये. जबकि हैदराबाद की ओर से राशिद खान को वॉर्नर ने गेंद सौंपी.
सुपर ओवर में हैदराबाद ने दिल्ली के सामने रखा जीत के लिए 8 रन का लक्ष्य
पहली गेंद – अक्षर की गेंद पर वॉर्नर कोई रन नहीं बना पाये.
दूसरी गेंद – वॉर्नर ने एक रन बनाया.
तीसरी गेंद – विलियमसन ने अक्षर को चौका जमाया.
चौथी गेंद – विलियमसन कोई रन नहीं बना पाये.
पांचवीं गेंद – इस गेंद पर हैदराबाद को बाय के रूप में एक रन मिला.
छठी गेंद – वॉर्नर ने इस गेंद में 1 रन बनाया.
सुपर ओवर में हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी
सुपर ओवर में हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करने आयी. हैदराबाद की ओर से वॉर्नर और विलियमसन क्रीज पर उतरे और उनके सामने अक्षर पटेल हैं.
हैदराबाद और दिल्ली का मैच ड्रॉ, फैसला सुपर ओवर से
हैदराबाद और दिल्ली का मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. अब फैसला सुपर ओवर से होगा. आईपीएल 2021 का यह पहला सुपर ओवर होगा. दिल्ली के लक्ष्य 159 रन का पीछा करते हुए हैदराबाद ने भी 7 विकेट खोकर 159 रन ही 20 ओवर में बनाया. केन विलियमसन ने नाबाद 66 रन बनाये. सुचिथ ने 6 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 14 रन बनाकर मैच को ड्रॉ कराने में बड़ी भूमिका निभायी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए