ePaper
Live Updates

IPL 2021, CSK vs RCB : धौनी ने रोका कोहली का विजय रथ, चेन्नई ने आरसीबी को 69 रन से रौंदा

Updated at : 25 Apr 2021 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021, CSK vs RCB : धौनी ने रोका कोहली का विजय रथ, चेन्नई ने आरसीबी को 69 रन से रौंदा

IPL 2021, CSK vs RCB LIVE score Updates, Online Streaming at Hotstar, Star Sports 1 Hindi, Cricket Match Watch Online: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे सुपर संडे के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार जीत दर्ज की है. चेन्नई ने आरसीबी को 69 रन से रौंदकर लगातार चौथी जीत दर्ज की. चेन्नई ने पहले 191 रन का विशाल स्कोर बनाया, फिर आरसीबी को 20 ओवर में 9 विकेट गिराकर केवल 122 रन ही बनाने दिया. मैच से जुड़े सारे आपडेट आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

रविंद्र जडेजा मैन ऑफ दी मैच

ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण जडेजा को मैन ऑफ दी मैच से सम्मानित किया गया. उन्होंन 62 रन बनाये और 3 विकेट भी चटकाये. इसके अलावा उन्होंने एक रन आउट भी किया.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

आरसीबी को हराकर चेन्नई अंक तालिका में टॉप पर

आरसीबी को रौंदकर चेन्नई की टीम ने अंक तालिका में टॉप पर कब्जा कर लिया है. चेन्नई के 5 मैचों में 4 जीत के बाद 8 अंक हो गये हैं. जबकि आरसीबी के भी 8 अंक हैं, लेकिन चेन्नई नेट रन रेट के आधार पर नंबर पर पहुंच गयी है.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

जडेजा का ऑलराउंडर प्रदर्शन

चेन्नई की जीत में रविंद्र जडेजा की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने पहले बल्लेबाजी में कमाल दिखाया और केवल 28 गेंदों में 5 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाये. उसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने 4 ओवर में केवल 13 रन देकर 3 विकेट चटकाये, जिसमें एक ओवर मेडन भी डाला. जडेजा ने क्रिस्चियन को रन आउट भी किया.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

धौनी ने रोका कोहली का विजय रथ, चेन्नई ने आरसीबी को 69 रन से रौंदा

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे सुपर संडे के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार जीत दर्ज की है. चेन्नई ने आरसीबी को 69 रन से रौंदकर लगातार चौथी जीत दर्ज की. चेन्नई ने पहले 191 रन का विशाल स्कोर बनाया, फिर आरसीबी को 20 ओवर में 9 विकेट गिराकर केवल 122 रन ही बनाने दिया.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

चेन्नई जीत से एक विकेट दूर

चेन्नई जीत से केवल एक विकेट दूर है. इमरान ताहिर ने जैमीसन को 16 के स्कोर पर रन आउट किया. आरसीबी का स्कोर 16 ओवर में 9 विकेट पर 103 रन है.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

इमरान ताहिर की घातक गेंदबाजी, सैनी दो रन बनाकर आउट

इमरान ताहिर ने घातक गेंदबाजी करते हुए आरसीबी को 8वां झटका दिया. उन्होंने सैनी को 2 रन पर अपना शिकार बनाया.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

आरसीबी को 7वां झटका, पटेल शून्य पर आउट

आरसीबी इस समय संकट में फंसा है. उसके 7 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गये हैं. हर्षल पटेल के रूप में टीम को 7वां झटका लगा. उससे पहले क्रिस्चियन को जडेजा ने 1 रन पर रन आउट किया.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

आरसीबी को चौथा झटका, मैक्सवेल 22 रन बनाकर आउट

आरसीबी को 9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौथा झटका लगा. मैक्सवेल 22 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर आउट हुए. मैक्सवेल ने 15 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौके जमाये. इससे पहले सुंदर 7 रन बनाकर जेडजा के शिकार हुए थे.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

आरसीबी को दूसरा झटका, पडिक्कल 34 रन बनाकर आउट

आरसीबी को 5वें ओवर दूसरा झटका लगा. पडिक्कल 15 गेंदों में 4 चौके और दो छक्के की मदद से 34 रन बनाये.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

बेंगलुरु को पहला झटका, कोहली 8 रन बनाकर आउट

आरसीबी को चौथे ओवर की पहली गेंद पर बड़ा झटका लगा. कप्तान विराट कोहली केवल 8 रन बनाकर सैम कुरेन की गेंद पर धौनी के हाथों कैच आउट हुए. कोहली ने 7 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौका लगाया. कोहली के आउट होने के बाद सुंदर बल्लेबाजी करने आये हैं. आरसीबी का स्कोर इस समय 4 ओवर में एक विकेट पर 45 रन है. पडिक्कल 4 चौके और दो छक्के लगाकर इस समय 32 रन बनाकर खेल रहे हैं.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

आरसीबी की ओर से हर्षल पटेल ने लिये 3 विकेट

आरसीबी की ओर से हर्षल पटेल एक मात्र सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 51 रन देकर 3 विकेट लिये. जबकि चहल ने एक विकेट चटकाये.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

चेन्नई की ओर से डु प्लेसिस ने भी जमाया अर्धशतक

चेन्नई की ओर से डुप्लेसिस ने भी अर्धशतक बनाया. उन्होंने 41 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाये. इसके अलावा गायकवाड़ ने 33, रैना ने 24, रायुडू ने 14 और धौनी ने नाबाद दो रन बनाये.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

आखिरी ओवर में जमकर बरसे जडेजा

आखिरी ओवर में रविंद्र जडेजा ने तूफानी बल्लेबाजी की और हर्षल पटेल को 36 रन जड़ दिया. हर्षल पटेल की लगातार 4 गेंदों में पर जडेजा ने 4 छक्का जमाया. उसके बाद चौथी गेंद पर दो रन, पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका जमाया. इस ओवर में पटेल ने नो बॉल भी डाला, जिसपर जडेजा ने छक्का जड़ दिया. 20वें ओवर में चेन्नई ने कुल 37 रन बनाये. जडेजा ने 28 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 छक्के और 4 चौके की मदद से 62 रनों की नाबाद पारी खेली.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

जडेजा की तूफानी पारी, चेन्नई ने आरसीबी को दिया 192 रन का लक्ष्य

आईपीएल 2021 के 18वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बनाये. जिसमें जडेजा ने तूफानी पारी खेलते हुए 62 रन बनाकर नाबाद रहे.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

हर्षल पटेल की घातक गेंदबाजी, चेन्नई को चौथा झटका

चेन्नई को 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. रायुडू 7 गेंदों में 1 चौका और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर हर्षल पटेल के शिकार हुए.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

हर्षल पटेल की घातक गेंदबाजी, लगातार दो गेंद में चेन्नई को दो झटका

हर्षल पटेल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 14वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर चेन्नई को दो झटका दिया. पहले रैना को 24 रन पर आउट किया, उसके बाद डु प्लेसिस को 50 रन पर अपना शिकार बनाया. डु प्लेसिस ने 41 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौके और एक छक्का लगाया. नये बल्लेबाज के रूप में जडेजा और रायुडू क्रीज पर उतरे हैं.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

चेन्नई को दूसरा झटका, रैना 24 रन बनाकर आउट

चेन्नई को 14वें ओवर की चौथी गेंद पर दूसरा झटका लगा. रैना दो छक्के और एक चौके की मदद से 18 गेंदों में 24 रन बनाकर हर्षल पटेल के शिकार हुए.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

डुप्लेसी ने जमाया अर्धशतक

चेन्नई के सलामी बल्लेबाज फॉफ डु प्लेसिस ने 40 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाये.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

रैना-डुप्लेसी ने संभाला मोर्चा, चेन्नई का स्कोर 100 के पार

गायकवाड़ के आउट होने के बाद सुरेश रैना और फॉफ डु प्लेसिस ने मोर्चा संभाल लिया है. इस बीच टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 13 ओवर में 110 रन हो चुका है. रैना 24 और डुप्लेसी 49 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

चेन्नई को पहला झटका, गायकवाड़ 33 रन बनाकर आउट

चेन्नई को 10वें ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा है. गायकवाड़ 25 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर चहल के शिकार हुए. गायकवाड़ के आउट होने के बाद सुरेश रैना बल्लेबाजी के लिए आये हैं.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

डु प्लेसिस और गायकवाड़ के बीच 50 से अधिक की साझेदारी

चेन्नई की शुरुआत अच्छी रही है. 8 ओवर में टीम ने बिना कोई विकेट गवांये 70 रन बना लिये हैं. पहले विकेट के लिए गायकवाड़ और डु प्लेसिस के बीच 50 रन से अधिक की साझेदारी बन चुकी है. दोनों अपने अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

5 ओवर में चेन्नई का स्कोर 37 रन

चेन्नई का स्कोर 5 ओवर में 37 रन है. इस समय गायकवाड़ 12 और डुप्लेसिस 23 रन बनाकर खेल रहे हैं.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

चेन्नई की पारी शुरू, पहले ओवर में 6 रन बने

टॉस जीतकर चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतर चुकी है. डुप्लेसिस और गायकवाड़ आपनिंग करने आये हैं. चेन्नई का स्कोर पहले ओवर में 6 रन है. आरसीबी की ओर से मोहम्मद सिराज ने पहला ओवर डाला.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

आरसीबी प्वाइंट टेबल में टॉप पर, अब तक एक मैच नहीं हारा

आरसीबी अब तक अपना सभी मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है. आरसीबी के 8 अंक हैं. जबकि चेन्नई की टीम लगातार तीन मैच जीतकर 6 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

आरसीबी के खिलाफ धौनी का रिकॉर्ड शानदार

आरसीबी के खिलाफ धौनी का रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने 27 पारियों में कुल 822 रन बनाये हैं.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

चेन्नई के खिलाफ कोहली का खुब चला बल्ला

चेन्नई के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है. विराट कोहली ने 25 पारियों में 887 रन बनाये हैं.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

चेन्नई की टीम में दो बदलाव

धौनी ने बताया कि चेन्नई की टीम में दो बदलाव किया गया है, जिसमें एनगिड़ी और मोइन अली की जगह इमरान ताहिर और ब्रावो को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन)

रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धौनी (विकेटकीपर / कप्तान), रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन)

विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, डेनियल क्रिस्टियन, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

चेन्नई ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला

आरसीबी के खिलाफ चेन्नई ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर चेन्नई के कप्तान धौनी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

7:44 PM. 25 Apr 217:44 PM. 25 Apr

वानखेड़े में आज होगा आखिरी मुकाबला

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद सारे मुकाबले कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद में होंगे. वानखेड़े में कुल 10 मुकाबले आईपीएल 2021 के खेले गये. जिसमें 5 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली और 5 बार दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है.

2:19 PM. 25 Apr 212:19 PM. 25 Apr

आज गरजेगा धौनी का बल्ला? 

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी को आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. सीएसके के लिए बतौर बल्लेबाज धोनी आरसीबी के खिलाफ सबसे सफल बल्लेबाज हैं. धोनी ने आरसीबी के खिलाफ 23 पारियों में 823 रन बनाये हैं.

2:19 PM. 25 Apr 212:19 PM. 25 Apr

बराबरी का रहा है मुकाबला 

पिछले दो सीजन में आसीबी और चेन्नई का मुकाबला बराबरी का रहा है. आईपीएल 2020 में दोनों मैचों में से एक में चेन्‍नई तो दूसरे में बैंगलोर ने जीत दर्ज की. 2019 में भी दोनों टीमों को एक जीत और हार झेलनी पड़ी थी.

1:15 PM. 25 Apr 211:15 PM. 25 Apr

नबंर 1 और 2 के बीच आज है मुकाबला 

कोहली की बैंगलोर टीम ने अब तक खेले अपने चारों लीग मैच जीते हैं और 8 अंक लेकर अंकतालिका में शीर्ष पर बनी हुई है. वहीं चेन्नई टीम ने पिछले तीन मैच लगातार जीतकर दूसरे स्थान पर कब्जा किया है.

1:05 PM. 25 Apr 211:05 PM. 25 Apr

कोहली की ऐसी हो सकती है टीम 

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन- विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिकल, शाहबाज़ अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), काइल जैमीसन, वॉशिंगटन सुंदर, केन रिचर्डसन/डैनियल सैम्स, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल.

1:05 PM. 25 Apr 211:05 PM. 25 Apr

इस टीम के साथ उतर सकते हैं धौनी

CSK की संभावित प्लेइंग इलेवन : ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डू प्लेसिस, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (C और WK), रवींद्र जडेजा, सैम करन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, लुंगी नगिडी

1:05 PM. 25 Apr 211:05 PM. 25 Apr

दोनों टीमों के बीच ऐसा रहा है रिकॉर्ड 

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अब तक 26 मैच खेले गए हैं, जिसमें चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है. इस दौरान चेन्नई ने जहां 16 मैच जीते हैं, वहीं आरसीबी को सिर्फ 9 मैचों में ही जीत मिली है.

1:05 PM. 25 Apr 211:05 PM. 25 Apr

3:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

पहला मुकाबला खेला तो जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल्स चैलेंजर बैंगलोर (Royals Challenger Banglore) के बीच. इस मैच में ‘गुरू’ और ‘शिष्य’ के बीच टक्कर होगी, सभी की निगाहें धोनी (Dhoni) और विराट कोहली (Virat Kohli) पर ही होगी. दोनों टीमों के बीच आज का ये पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम दोपहर 03:30 बजे खेला जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola