ePaper

ईडन गार्डन्स में विराट कोहली की जर्सी नंबर 18 की सबसे ज्यादा डिमांड, भारत और दक्षिण अफ्रीका की होगी भिड़ंत

Updated at : 04 Nov 2023 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
ईडन गार्डन्स में विराट कोहली की जर्सी नंबर 18 की सबसे ज्यादा डिमांड, भारत और दक्षिण अफ्रीका की होगी भिड़ंत

कोलकाता का ईडन गार्डन्स भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के लिए पूरी तरह तैयार है. विराट कोहली का इसी दिन जन्मदिन भी है. इसके लिए विशेष तैयारी की गई है. मैच के दौरान केक काटने और विराट को गिफ्ट देने की भी तैयारी की गई है.

विज्ञापन

मधु सिंह

कोलकाता के ईडन गार्डन्स के बाहर रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले को लेकर विराट कोहली की जर्सी नंबर 18 की मांग बढ़ गई है. फैंस को उम्मीद है कि कोहली शतक बनाएंगे और सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे. मैदान मार्केट में विक्रेता जर्सियों पर अन्य खिलाड़ियों के नाम और नंबर की जगह कोहली का नंबर डाल रहे हैं. जर्सियां ​​200 रुपये से लेकर 450 रुपये तक में बिक रही हैं. यहां तक ​​कि टीम के बाकी खिलाड़ियों की जर्सियां ​​भी तेजी से बिक रही हैं. सिल्क स्क्रीन संचालक सादी जर्सी पर भी कोहली का नाम और नंबर छापने में लगे हैं.

विराट का 35वां जन्मदिन : कैब की 70,000 ‘कोहली मास्क’ बांटने की योजना

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबी) ने विराट कोहली के 35वें जन्मदिन पर भारतीय समर्थकों को 70,000 मुफ्त ‘विराट कोहली मास्क’ वितरित करने की योजना बनाई है. सीएबी केक काटने का समारोह भी आयोजित करेगा. मैच से पहले कोहली को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा. उम्मीद है कि ईडन गार्डन्स स्टेडियम खचाखच भरा रहेगा. सभी टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं. यहऐसे ही माहौल की याद दिलाती है जब सचिन तेंदुलकर ने 2013 में इस स्थल पर अपना 199वां टेस्ट खेला था.

Also Read: क्या प्रसिद्ध कृष्णा हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के लिए हैं सही विकल्प, अक्षर पटेल की अनदेखी क्यों?

भारत और दक्षिण अफ्रीका टॉप के लिए करेंगे संघर्ष

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें टेबल टॉपर हैं. ईडन गार्डंस पर मैच से कई दिन पहले ही से गहमागहमी शुरू है और तैयारियों को अंतिम रूप देने में सभी अधिकारी लगे हुए हैं. एक तरफ टिकट नहीं मिलने से गुस्साये क्रिकेटप्रेमियों को जवाब देना है तो दूसरी ओर इस मैच को खास बनाने की हर संभावना तलाशनी है. कैब के एक आला अधिकारी ने बताया कि कोहली के लिये एक खास केक और उपहारस्वरूप बल्ला तैयार किया जा रहा है.

undefined

कोहली चैंपियन हैं

उन्होंने कहा, ‘कोहली चैंपियन क्रिकेटर हैं और यह हमारी खुशकिस्मती है कि हम उनके जन्मदिन के दिन इतने अहम मैच की मेजबानी कर रहे हैं. हमने उनके लिए एक खास केक तैयार कराया है जो टीम के ड्रेसिंग रूम में भेजा जायेगा.’ पहले ऐसी खबरे थी कि कोहली पारी ब्रेक के दौरान या मैच शुरू होने से पहले मैदान पर ही केक काटेंगे. कैब अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली कोहली को एक बल्ला प्रदान करेंगे. यह या तो पारी के ब्रेक में होगा या मैच शुरू होने से पहले.

Also Read: हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप से बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की एंट्री, सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका

अमित शाम और अमिताभ बच्चन रहेंगे मौजूद

इस मैच के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और महानायक अमिताभ बच्चन को भी न्यौता दिया गया है. एक सूत्र ने पीटीआई भाषा को बताया कि गृहमंत्री अमित शाह क्रिकेट के शौकीन हैं और उन्हें इस मैच के लिए आमंत्रित किया गया है हालांकि अभी उनकी ओर से जवाब नहीं आया है. वहीं अमिताभ बच्चन को भी न्योता भेजा गया लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से आने से इनकार किया है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola