ePaper

इन खिलाड़ियों ने किसी दूसरी आईपीएल टीम को नहीं डाला घास, जानें कौन हैं ये

Updated at : 15 Dec 2023 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों ने किसी दूसरी आईपीएल टीम को नहीं डाला घास, जानें कौन हैं ये

आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अभी तक किसी अन्य आईपीएल टीम से एक भी मुकाबला नहीं खेला है. चलिए जानते हैं सूची में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं.

विज्ञापन
undefined

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली साल 2008 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की सबसे बड़ी संपत्ति बने हुए हैं. उन्होंने कभी भी किसी अन्य टीम आईपीएल टीम के तरफ से क्रिकेट नहीं खेला है.

undefined

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी अपने पूरे आईपीएल करियर में सिर्फ मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेले.

undefined

मैदान पर अपनी शानदार स्किल्स से लोगों का दिल जीतने वाले कीरोन पोलार्ड 2010 से मुंबई इंडियंस के मुख्य खिलाड़ी में से एक रहे हैं.

undefined

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मिशेल मैक्लेनाघन कई सालों तक आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे थे.

undefined

श्रीलंका के वन ऑफ द मोस्ट पॉपुलर खिलाड़ी लसिथ मलिंगा 11 साल तक मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेले थे.

undefined

भारतीय टीम के घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की करियर ग्रोथ और मुंबई इंडियंस की सफलता के बीच एक अच्छी खासी साझेदारी रही है.

undefined

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शेन वार्न के आईपीएल के उद्घाटन सत्र में राजस्थान रॉयल्स को लीड करने के लिए साइन किया गया था. जिसके बाद से वह सिर्फ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले.

undefined

भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स टीम की कमान संभाली हुई थी और वह अभी उसी टीम के तरफ से खेल रहे हैं. बता दें, रोड एक्सीडेंट के कारण वह साल 2023 का आईपीएल नहीं खेल सके थे. संभावन जताई जा रही है कि पंत साल 2024 में खेले जाने वाले उपल मुकाबले में अपनी टीम में वापसी करेंगे.

undefined

बेहतरीन ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी शॉन मार्श बीते कई सालों से किंग्स इलेवन पंजाब का अहम हिस्सा रहे हैं. इन्होंने भी अभी तक किसी अन्य टीम के तरफ से नहीं खेला है.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola