विराट कोहली सहित इन खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप में 500 से अधिक रन ठोक डाले, टॉप पांच में दो भारतीय

Updated:
विज्ञापन
विराट कोहली सहित इन खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप में 500 से अधिक रन ठोक डाले, टॉप पांच में दो भारतीय

Kolkata: Indian batter Virat Kohli celebrates scoring a century during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and South Africa, at Eden Gardens, in Kolkata, Sunday, Nov. 5, 2023. (PTI Photo/Gurinder Osan) (PTI11_05_2023_000355B) *** Local Caption ***

दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक का बल्ला मौजूदा वर्ल्ड कप में जमकर बोल रहा है. डी कॉक ने अबतक सबसे अधिक चार शतक लगा चुके हैं. 8 मैचों की 8 पारियों में डी कॉक अबतक 550 रन बना लिए हैं और सबसे अधिक रन बनाने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच अपने चरम पर है. अबतक 37 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें भारतीय टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अबतक खेले गए अपने सारे 8 मुकाबले जीत लिए हैं. सेमीफाइनल के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका ने क्वालीफाई कर लिया है. जबकि बांग्लादेश और इंग्लैंड की टीमें वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी हैं. मौजूदा वर्ल्ड कप में चौकों और छक्कों की बरसात हो रही है. जमकर रन बरस रहे हैं. अबतक तीन खिलाड़ियों ने 500 से अधिक रन बना डाले हैं.

undefined

सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में डी कॉक टॉप पर

दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक का बल्ला मौजूदा वर्ल्ड कप में जमकर बोल रहा है. डी कॉक ने अबतक सबसे अधिक चार शतक लगा चुके हैं. 8 मैचों की 8 पारियों में डी कॉक अबतक 550 रन बना लिए हैं और सबसे अधिक रन बनाने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं.

undefined

सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली दूसरे स्थान पर

मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. 8 मैचों की 8 पारियो��� में विराट कोहली अबतक कुल 543 रन बना चुके हैं. कोहली अबतक दो शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं. कोहली का उच्चतम स्कोर 103 रन है.

undefined

रचिन रविंद्र मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी रचिन रविंद्र नंबर तीन पर पहुंच गए हैं. रविंद्र ने अबतक 8 मैचों की 8 पारियों में 3 शतकों की मदद से कुल 523 रन बना लिए हैं. रविंद्र का उच्चतम स्कोर 123 रन है.

undefined

रोहित शर्मा सबसे अधिक रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. रोहित शर्मा ने 8 मैचों की 8 पारियों में अबतक कुल 442 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा ने एक शतक जमाया है, जबकि उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकल चुके हैं.

undefined

डेविड वॉर्नर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर पांच पर

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. वॉर्नर ने 7 मैचों की 7 पारियों में अबतक कुल 428 रन बनाए हैं. वॉर्नर ने अबतक दो शतक लगाए हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola