ePaper

विराट कोहली ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated at : 02 Nov 2023 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
विराट कोहली ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Mumbai: India's batter Virat Kohli plays a shot during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and Sri Lanka, at Wankhede Stadium, in Mumbai, Thursday, Nov. 2, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI11_02_2023_000100A)

विराट कोहली ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. मैच में उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसा उन्होंने 8 बार किया है.

विज्ञापन
undefined

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने करियर में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. विराट ने श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप के मैच में इस कैलेंडर वर्ष में 1000 रन पूरे कर लिए.

undefined

यह आठवीं बार है जब विराट ने किसी एक कैलेंडर वर्ष में 1000 या उससे अधिक रन बनाए हों. इससे एक कम सात बार सचिन तेंदुलकर ने एक कैलेंडर वर्ष में 1000 या उससे अधिक रन बनाए हैं. विराट ने सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

undefined

एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक बार 1000+ वनडे रन

8 – विराट कोहली (2011-14, 2017-19, 2023)*

7 – सचिन तेंदुलकर (1994, 1996-98, 2000, 2003, 2007)

तेंदुलकर ने साल 1994, 1996, 1997, 1998, 2000, 2003 और 2007 में वनडे क्रिकेट में 1000 रन से अधिक बनाये थे. जबकि कोहली ने 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019 और 2023 में इस उपलब्धि को अपने नाम किया.

undefined

विराट कोहली गुरुवार को सचिन के एक और रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गए. वह 86 रन बनाकर आउट हुए. आज दर्शकों को उम्मीद थी कि विराट अपना 49वां वनडे शतक जड़, सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.

undefined

श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की शुरुआत खराब रही और रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए. लेकिन उसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने भारत की पारी को संवारा.

undefined

दोनों के बीच 150 से अधिक रनों की साझेदारी हुई. कोहली ने जहां 88 रन बनाने के लिए 11 चौके लगाए, वहीं शुभमन गिल ने 92 गेंद पर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 92 रन बनाए.

undefined

भारतीय क्रिकेट टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अपराजित है. छह मैचों में छह जीत के साथ भारत अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है. जबकि श्रीलंका संघर्ष कर रही है, उसने अपने छह मैचों में से केवल दो मैच जीते हैं.

undefined

श्रीलंका के कप्तान कुसल ने टॉस के के बाद कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे. मुझे लगता है कि दूसरे हिस्से में पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होगी. पिछले कुछ मैचों में सभी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. उम्मीद है कि वे आज भी ऐसा ही जारी रखेंगे.

undefined

अपने बचपन के मैदान पर विश्व कप मैच में पहली बार भारत का नेतृत्व कर रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि रोशनी के तहत हमारे तेज गेंदबाजों को अच्छी सहायता मिलेगी. टीम का नेतृत्व करने का एक शानदार क्षण है. हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने प्रदर्शन से प्रभावित न हों. टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola