ePaper

IND vs BAN: विराट कोहली के शानदार शतक से भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा, लगातार चौथी जीत

Updated at : 19 Oct 2023 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs BAN: विराट कोहली के शानदार शतक से भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा, लगातार चौथी जीत

Pune: India's Virat Kohli plays a shot during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and Bangladesh, at Maharashtra Cricket Association Stadium, in Pune, Thursday, Oct. 19, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil) (PTI10_19_2023_000336A)

भारत ने गुरुवार को बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर वनडे वर्ल्ड कप में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की. विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा. बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन ही बना सका. भारत ने इसके जवाब में 41.3 ओवर में तीन विकेट पर 261 रन बनाकर जीत हासिल की.

विज्ञापन
undefined

टीम इंडिया ने अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन और विराट कोहली के शतक के दम पर बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही भारत एक बार फिर प्वाइंट टेबल में नंबर वन पर पहुंच गया है. भारत की वर्ल्ड कप 2023 में लगातार यह चौथी जीत है.

undefined

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया. जवाब में भारत ने विराट कोहली के शतक के दम पर यह मुकाबला 42वें ओवर में सात विकेट से जीत लिया. विराट कोहली का वनडे में यह 48वां शतक है और सचिन के रिकॉर्ड से बस एक रन दूर हैं.

undefined

रोहित शर्मा (40 गेंद पर 48 रन) और शुभमन गिल (55 गेंद पर 53 रन) में पहले विकेट के लिए 88 रन जोड़कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई. इसके बाद कोहली का बल्ला चला और उन्होंने 97 गेंद पर नाबाद 103 रन बनाए जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल हैं.

undefined

उन्होंने केएल राहुल (नाबाद 34) के साथ चौथे विकेट के लिए 83 रन जोड़कर भारत का स्कोर 41.3 ओवर में तीन विकेट पर 261 रन तक पहुंचाया. बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत के बावजूद आठ विकेट पर 256 रन ही बना पाया.

undefined

बांग्लादेश की तरफ से लिटन दास ने 66, उनके सलामी जोड़ीदार तंजीद हसन ने 51 और महमुदुल्लाह ने 46 रन का योगदान दिया. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए. भारत की लगातार यह चौथी जीत है जिससे उसने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को पंख लगाए.

undefined

भारत ने चार मैच में चार जीत से न्यूजीलैंड की बराबरी कर ली है लेकिन कीवी टीम बेहतर रन रेट के आधार पर शीर्ष पर बनी हुई है. मैच के अंतिम क्षणों में सभी की निगाहें इस पर टिकी थी कि कोहली शतक पूरा कर पाएंगे या नहीं. राहुल ने अपने बल्ले पर अंकुश लगाया जबकि कोहली ने अपने पास स्ट्राइक रखी.

undefined

उन्होंने हसन महमूद और नासुम अहमद पर छक्के जड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 26000 रन पूरे किए. कोहली ने नासुम पर विजयी छक्का लगाया और सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड की तरफ कदम बढ़ाए. भारतीय पारी के शुरू में रोहित आक्रामक मूड में थे.

undefined

रोहित ने शोरिफुल इस्लाम के पारी के पहले ओवर में दो चौके और इसी गेंदबाज के अगले ओवर में अपने पसंदीदा पुल शॉट से छक्का जड़ा. वह हालांकि बड़ी पारी नहीं खेल पाए. हसन महमूद पर गगनदायी छक्का लगाने के बाद अगली शॉर्ट पिच गेंद पर वह सीमा रेखा पर कैच दे बैठे. रोहित ने सात चौके और दो छक्के लगाए.

undefined

इस बीच सहयोगी की भूमिका निभा रहे गिल ने बाएं हाथ के स्पिनर नासुम अहमद पर दो छक्के लगाकर आत्मविश्वास जगाया और फिर मुस्तफिजुर रहमान के ओवर में तीन चौके लगाए. रोहित की जगह उतरे कोहली ने हसन महमूद की फ्री हिट वाली गेंद को छह रन के लिए भेजकर 13वें ओवर में भारत का स्कोर तिहरे अंक तक पहुंचाया.

undefined

गिल ने 50 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके तुरंत बाद वह मेहदी हसन मिराज की गेंद हवा में लहराकर पवेलियन लौट गए. उनकी पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल हैं. उनकी जगह लेने के लिए उतरे श्रेयस अय्यर (19) ने भी मिराज की गेंद हवा में खेलकर अपना विकेट इनाम में दिया.

undefined

इस बीच कोहली ने 48 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया और इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंचे. उन्होंने श्रीलंका के माहेला जयवर्धने (25957 रन) को पीछे छोड़ा. इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने लगातार चौथे मैच में अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया.

undefined

बांग्लादेश का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 93 रन था लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने हार्दिक पंड्या के चोटिल हो जाने के बावजूद उसे बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया. हार्दिक ने नौवें ओवर में गेंद संभाली लेकिन लिटन दास के स्ट्रेट ड्राइव को रोकने के प्रयास में उनका टखना मुड़ गया.

undefined

उन्होंने पहले मैदान पर ही उपचार लिया लेकिन आखिर में उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बाद में कहा कि हार्दिक को स्कैन के लिए ले जाया गया है. हार्दिक का ओवर कोहली ने पूरा किया. उस समय तक भारत को पहली सफलता का इंतजार था.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola