Virat kohli anniversary : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच एक वक्त हो गया था ब्रेकअप, आज ऐसी है बाॅडिंग

Updated:
विज्ञापन
Virat kohli anniversary : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच एक वक्त हो गया था ब्रेकअप, आज ऐसी है बाॅडिंग

क्रिकेट जगत के हीरो और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं. विराट कोहली और बाॅलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी 11 नवंबर 2017 में हुई थी.

विज्ञापन
undefined

क्रिकेट जगत के हीरो और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज अपनी शादी की छठी सालगिरह मना रहे हैं. विराट कोहली और बाॅलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी 11 नवंबर 2017 में हुई थी.

undefined

अनुष्का और विराट ने गुपचुप तरीके से इटली में शादी की. इस शादी में उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे. विराट और अनुष्का 2021 में एक बच्ची के माता-पिता बने. बच्ची का नाम कपल ने वामिका रखा है. वामिका अर्थ देवी दुर्गा का रूप है.

undefined

अनुष्का और विराट 2013 से रिश्ते में थे और उन्होंने लगभग चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की. शादी के बाद इस चर्चित कपल को विरुष्का नाम दिया गया है. इन दोनों का इश्क क्रिकेट के ग्राउंड पर कई बार दिख चुका है, जब दोनों ने एक दूसरे को Flying kiss दिया है.

undefined

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिश्ते में एक बार दरार भी आया था, जब दोनों ने एक दूसरे को अनफाॅलो कर दिया था. लेकिन बाद में विराट कोहली के एक पोस्ट ने सबकुछ बदल दिया.

undefined

विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यह कहा था कि अनुष्का उन्हें हमेशा पाॅजिटिव एनर्जी देती हैं, वे उनकी ताकत हैं. इस पोस्ट के बाद उनके बीच की बाॅडिंग और बेहतर हो गई.

undefined

विराट और अनुष्का भारत के एक चर्चित कपल हैं, जिनपर सबकी नजरें रहतीं हैं. ये दोनों साथ में कई एड फिल्म कर चुके हैं और फैंस के चहेते हैं. विरुष्का की बाॅडिंग बेहतरीन हैं और दोनों बेस्ट कपल हैं.

undefined

विराट कोहली की तुलना क्रिकेट जगत के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर से होती है. विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के एक दिवसीय मैचों में 49 शतक के रिकाॅर्ड को तोड़ा और अभी दुनिया के एकमात्र बैटर हैं, जिन्होंने 50 शतक जड़ा है.

undefined

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया में भी काफी सक्रिय रहते हैं और एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं. अनुष्का शर्मा वेजिटेरियन हैं तो विराट कोहली वीगन फूड पर रहते हैं.

Also Read: कियारा आडवाणी और परिणीति चोपड़ा ही नहीं, साल 2023 में इन सितारों ने रचाई शादी, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम
विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola