ePaper

Watch Video: क्या टीम इंडिया में सब ठीक है? कोहली और सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा की मुलाकात ने खड़े किए कई सवाल

Updated at : 02 Dec 2025 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
Pragyan Ojha and Virat Kohli Meeting at airport

एयरपोर्ट पर बातचीत करते हुए प्रज्ञान ओझा और विराट कोहली, फोटो- स्क्रीन ग्रैब (वायरल वीडियो)

Virat Kohli Meeting Pragyan Ojha: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इस मुकाबले से पहले विराट कोहली और सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा की मुलाकात से कई सवाल उठने लगे हैंं. आखिर ऐसा क्या हुआ है जो दोनों के बीच बातचीत हुई.

विज्ञापन

Virat Kohli Meeting Pragyan Ojha: भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज जारी है. रांची में सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जिसको भारत ने 17 रन से जीतकर अपने नाम कर लिया. इस मैच में दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदार शतक लगाया. लेकिन मैच के बाद एक वीडियो वायरल हुआ जिसके चलते ऐसी अफवाहें सामने आई की टीम इंडिया के अंतर सब कुछ ठीक नहीं है. कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली के साथ संबंधों पर कई तरह की अटकले लगाई जा रही है. इसी बीच विराट कोहली से टीम इंडिया के सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) की मुलाकात ने फिर से सभी अफवाहों को हवा दे दी है.

कोहली और प्रज्ञान ओझा की मुलाकात

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी और टीम के सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा के बीच रांची वनडे मैच खत्म होने के बाद मुलाकात हुई. दरअसल दोनों ही एयरपोर्ट पर रांची से रायपुर जानें के समय मिले. विराट और ओझा की इस मुलाकात ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को और बढ़ा दिया है. विराट कोहली और प्रज्ञान ओझा की एयरपोर्ट वाली मुलाकात और बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो के कारण फिर से टीम इंडिया ने कुछ चीजे ठीक नहीं होने वाली बात को हवा मिल गई है. 

वायरल वीडियो में क्या हुआ?

प्रज्ञान ओझा और विराट कोहली के बीच एयरपोर्ट पर हुई इस मुलाकात का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों ही काफी गहन चर्चा करते हुए दिख रहे है. 10 सेकंड के इस वीडियो में यह तो पता नहीं चल सकता की दोनों क्या बात कर रहे है. लेकिन  उनके हावभाव देखकर यह पता चलता है कि दोनों किसी गंभीर मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं. इस वायरल वीडियो के आधार पर हम यह क्यास लगा सकते है कि शायद टीम इंडिया के अंदर सब ठीक नहीं है, लेकिन हम इस तरह की किसी भी बात की पुष्ठी नहीं करते हैं.

रायपुर में IND vs SA का दूसरा वनडे 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकबला रांची में खेला जा चुका है. जिसको मेजबान टीम ने 17 रन से जीतकर अपने नाम कर लिया था. अब सीरीज का दूसरा मैच रायपुर में 3 दिसंबर को खेला जाएगा. रांची में विराट के बल्ले से शानदार शतक देखने को मिला था अब देखना होगा की रायपुर में कैसा प्रदर्शन करते हैं.

ये भी पढ़ें-

IND vs SA: कौन हैं ये मिस्ट्री गर्ल? रांची में विराट कोहली के शतक के बाद वायरल हो रहा जिसका रिएक्शन, देखें Video

Video: विराट कोहली के पैर छूने पर क्या हुआ उस फैन के साथ, जानिए कहां है अब?

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola