Live Updates

Vijay Hazare Trophy Final Highlights: सौराष्ट्र दूसरी बार बना चैंपियन, महाराष्ट्र को 5 विकेट से दी मात

Updated:
विज्ञापन

Vijay Hazare Trophy Final SAU vs MAH Highlights: विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र ने महाराष्ट्र को 5 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ सौराष्ट्र दूसरी बार विजय हजारे ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 248 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जबाव में सौराष्ट्र की टीम ने 46.3 ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. सौराष्ट्र के लिए शेल्डन जैक्सन ने नाबाद 133 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के भी जड़ा. वहीं महाराष्ट्र की ओर से रुतुराज गायकवाड़ की 108 रनों की शानदार पारी बेकार गई.

विज्ञापन

सौराष्ट्र ने 5 विकेट से जीता मैच

सौराष्ट्र ने महाराष्ट्र को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार विजय हजारे ट्रॉफी अपने नाम किया. महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 248 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जबाव में सौराष्ट्र की टीम ने 46.3 ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. सौराष्ट्र के लिए शेल्डन जैक्सन ने नाबाद 133 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के भी जड़ा. वहीं महाराष्ट्र की ओर से मुकेश और विक्की ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

समर्थ आउट, सौराष्ट्र का तीसरा विकेट गिरा

पारी के 33वें ओवर में सौराष्ट्र का तीसरा विकेट गिरा. समर्थ व्यास 19 गेंद पर 12 रन बनाकर विक्की की गेंद पर आउट हुए. बाएं हाथ के बल्लेबाज अर्पित वासवदा क्रीज पर आए.

सौराष्ट्र को लगा दूसरा झटका, जय आउट

26.4 ओवर पर हार्विक देसाई (50) का विकेट गंवाने के बाद 27वें ओवर में सौराष्ट्र को दूसरा झटका लगा. जय गोहिल बिना खाता खोले मुकेश चौधरी का शिकार बने. दाएं हाथ के बल्लेबाज़ समर्थ व्यास क्रीज पर आए.

सौराष्ट्र की बल्लेबाजी शुरू

249 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की टीम के लिए हार्विक देसाई और जैक्सन क्रीज पर आए. महाराष्ट्र से मुकेश चौधरी करेंगे पहला ओवर.

महाराष्ट्र ने 249 रनों का दिया लक्ष्य

महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 248 रनों का स्कोर खड़ा किया है. महाराष्ट्र के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने 108 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि अजीम काजी ने 37 रनों की ताबतोड़ बल्लेबाजी की. इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 1 चौका जड़ा. वहीं सौराष्ट्र की ओर से चिराग जानी ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके.

महाराष्ट्र की आधी टीम आउट

43.4 ओवर पर महाराष्ट्र को एक और झटका लगा. इसी के साथ महाराष्ट्र ने पांच विकेट गंवा दिए हैं. अजीम काजी 37 रन बनाकर मांकड़ का शिकार बने. इससे पहले 42वें ओवर की आखिरी गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ 131 गेंद पर 108 रन बनाकर आउट हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज़ सौरभ नवले क्रीज पर आए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola