Video : रजत पाटीदार को बनाया गया आरसीबी का नया कप्तान, विराट कोहली ने कह दी ये बात
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 13 Feb 2025 2:13 PM

Video : रजत पाटीदार को आरसीबी ने नया कप्तान बनाया है. इस फैसले के बाद विराट कोहली ने रिएक्शन दिया है. देखें वीडियो.
Video : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आईपीएल 2025 सीजन के लिए रजत पाटीदार को नया कप्तान चुना है. इस फैसले पर टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने निर्णय का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है. विराट कोहली ने एक वीडियो संदेश में रजत को बधाई देते दी. उन्होंने कहा, ”सबसे पहले, मैं आपको बधाई देना चाहता हूं और शुभकामनाएं देता हूं. आपने वर्षों में सभी आरसीबी प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई है. यह बहुत ही योग्य निर्णय है. मैं और अन्य टीम सदस्य हमेशा आपका समर्थन करेंगे.”
𝐊𝐢𝐧𝐠 𝐊𝐨𝐡𝐥𝐢 𝐀𝐩𝐩𝐫𝐨𝐯𝐞𝐬! 💌
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) February 13, 2025
“Myself and the other team members will be right behind you, Rajat”: Virat Kohli
“The way you have grown in this franchise and the way you have performed, you’ve made a place in the hearts of all RCB fans. This is very well deserved.”… pic.twitter.com/dgjDLm8ZCN
विराट कोहली ने आगे कहा, ”यह आपके लिए एक बड़ा सम्मान है. मैं आपके कैप्टन बनने से बहुत खुश हूं. रजत ने स्टेट टीम का नेतृत्व किया है और दिखाया है कि फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने के लिए क्या जरूरी होता है. मैं फैंस से अनुरोध करता हूं कि वे उन्हें सपोर्ट करें. वह टीम के लिए सबसे अच्छा करेंगे.”
विराट कोहली के कप्तान बनाए जाने की थी अटकलें
इससे पहले, ऐसी अटकलें थीं कि विराट कोहली कप्तानी में वापसी कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने इस अवसर को रजत के लिए छोड़ दिया और उनका समर्थन किया. कोहली ने नौ साल तक आरसीबी की कप्तानी की थी. इसके बाद फाफ डु प्लेसिस ने पिछले तीन सीजन में टीम को लीड किया.
फाफ डु प्लेसिस ने भी की रजत की तारीफ
फाफ डु प्लेसिस ने भी रजत की तारीफ की. उन्होंने कहा, ”रजत ने पिछले कुछ सालों में अपनी बल्लेबाजी में जबरदस्त सुधार किया है और टीम के लिए खास योगदान दिया है. कप्तानी की भूमिका के लिए वह पूरी तरह से योग्य हैं.” रजत पाटीदार ने आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नाबाद 112 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद वे सुर्खियों में आए थे. इसके बाद से उन्होंने टीम के लिए लगातार अच्छी पारियां खेली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए