ऋषभ पंत से जुड़े सवाल पर अटकी उर्वशी रौतेला, जवाब देते हुए बोलीं- आपको क्या चाहिए मुझसे ये...

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Mar 2023 9:03 PM

विज्ञापन

उर्वशी रौतेला का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है और इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. वीडियो में एक रिपोर्टर उनसे ऋषभ पंत से जुड़ा सवाल पूछता है. पहले तो एक्ट्रेस वो सुनती है और फिर चुप रहती है. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Urvashi Rautela On Rishabh Pant: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस है. उर्वशी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए अक्सर तसवीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती है. एक्ट्रेस का नाम टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से जुड़ता आया है. दोनों के बीच में क्या चल रहा है इसे लेकर फैंस काफी कंफ्यूज रहते है. इस बार एक्ट्रेस ऋषभ का नाम सुनते ही भड़क गई.

ऋषभ पंत से जुड़े सवाल पर उर्वशी रौतेला हुई नाराज

उर्वशी रौतेला का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है और इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. वीडियो में एक रिपोर्टर उनसे ऋषभ पंत से जुड़ा सवाल पूछता है. पहले तो एक्ट्रेस वो सुनती है और फिर चुप रहती है. उसके बाद उर्वशी कहती है, ‘आपको क्या चाहिए मुझसे ये जरा बताएं, सिर्फ टीआरपी और टीआरपी, नहीं नहीं आप बोलें क्या चाहिए टीआरपी और वो मैं आपको देने से रहीं.’ इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

https://www.instagram.com/reel/CqMlSj8P8rs/
यूजर्स के कमेंट

इस वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बहुत स्मार्ट जवाब. एक यूजर ने लिखा, टीआरपी – तुम्हारा ऋषभ पंत. एक यूजर ने लिखा, प्यारी समझ गई. एक और यूजर ने लिखा, मीडिया को चाहिए टीआरपी और उर्वशी को चाहिए ऋषभ. एक यूजर ने लिखा, ऋषभ पंत नाम सुनकर मुस्कुरा दी. एक यूजर ने लिखा, वाह सही जवाब दिया.

Also Read: जब शाहिद कपूर के प्यार में पागल हो गई थी ये एक्ट्रेस, हर जगह एक्टर का करने लगी थी पीछा, जानिए वो कौन थी?
उर्वशी इस फिल्म में आएगी नजर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, उर्वशी और ऋषभ पंत ने एक दूसरे को साल 2018 में डेट करना शुरू किया था. हालांकि दोनों ने जल्द ही ब्रेकअप कर लिया, लेकिन ब्रेकअप की वजह सामने कभी नहीं आई. इन दिनों क्रिकेटर ईशा नेगी के साथ रिलेशनशिप में है. वहीं, उर्वशी की आनेवाली फिल्म की बात करें तो उन्हें चिरंजीवी की फिल्म वाल्टेयर वीरैया के लिए चुना गया है, जो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में उनकी पहली फिल्म होगी. कयासों के मुताबिक वह एक नेवी ऑफिसर का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola