यूनिवर्सल बोस क्रिस गेल को स्पिनर युजवेन्द्र चहल पर आया गुस्सा, दी सोशल मीडिया पर ब्लॉक करने की धमकी

Updated:
विज्ञापन
यूनिवर्सल बोस क्रिस गेल को स्पिनर युजवेन्द्र चहल पर आया गुस्सा, दी सोशल मीडिया पर ब्लॉक करने की धमकी

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा कि भारतीय स्पिनर युजवेन्द्र चहल सोशल मीडिया पर ‘काफी परेशान’ करते हैं और वह उन्हें ब्लॉक करने जा रहे हैं.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा कि भारतीय स्पिनर युजवेन्द्र चहल सोशल मीडिया पर ‘काफी परेशान’ करते हैं और वह उन्हें ब्लॉक करने जा रहे हैं. चहल सोशल मीडिया पर सबसे व्यस्त भारतीय क्रिकेटरों में से एक है. कोविड-19 महामारी के कारण देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच वह सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर पहले से कहीं अधिक समय बिता रहे हैं.

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले गेल ने इंस्टाग्राम पर आयोजित एक सत्र में कहा, ‘‘ मैं गंभीरता से टिकटॉक से बोलूंगा कि आपको ब्लॉक करें. आप सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा दिलाते हैं. आपको सोशल मीडिया से दूरी बनाने की जरूरत है. हम चहल से थक चुके हैं. मैं तुम्हें अपने जीवन में फिर से नहीं देखना चाहता. मैं तुम्हें ब्लॉक करने वाला हूं. ” कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दुनिया भर में क्रिकेट सहित दूसरी खेल गतिविधियों पर रोक लगी हैं. ऐसे में खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिये प्रशंसकों से जुड़ रहे हैं.

इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स के साथ लाइव वीडियो सत्र के दौरान चहल को ‘गंवार’ करार दिया था. कोहली ने कहा था, ‘‘ आपने टिकटॉक वीडियो देखा है? आपको युजवेन्द्र चहल का टिकटॉक वीडियो देखना चाहिए. ” उन्होंने कहा, ‘‘ आपको विश्वास नहीं होगा यह आदमी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा है और 29 साल का है. आप उसके वीडियो देखेंगे तो लगेगा पूरी तरह से गंवार है. ”

आपको बता दें कि भारतीय खिलाड़ी इस लॉकडाउन में काफी सोशल मीडिया पर समय बीता रहे हैं. अभी हाल ही में कुलदीप यादव ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से इंटरव्यू दिया था. जसमें उन्होंने धोनी के बारे में खुलासा किया था कि किस प्रकार उन्होंने एक मैच दौरान उन्हें डांटा था.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola