VIDEO: अनोखा क्रिकेट, संस्कृत में कमेंट्री… धोती-कुर्ते में नजर आए खिलाड़ी, पुरस्कार अयोध्या यात्रा

सोशल मीडिया में वायरल क्रिकेट टूर्नामेंट मध्य प्रदेश में खेला जा रहा है. दरअसल धोती-कुर्ता पहने और माथे पर तिलक लगाए वैदिक पंडित संस्कृत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भोपाल में क्रिकेट के मैदान पर इस खेल में अपना कौशल दिखा रहे हैं.
आजतक आपने कई क्रिकेट मैच देखे होंगे, लेकिन कभी धोती-कुर्ता में खिलाड़ियों को बॉलिंग और बैटिंग करते हुए शायद ही आपने देखा होगा. सोशल मीडिया में ऐसा ही एक क्रिकेट मैच तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खिलाड़ी वैदिक क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं. मेजदार बात यह है कि मैच की कॉमेंट्री संस्कृत में की जा रही है. मैच जीतने वाले को पुरस्कार के तौर पर अयोध्या यात्रा कराया जाएगा. तो आइये जानते हैं अनोखा क्रिकेट टूर्नामेंट कहां खेला जा रहा है.
मध्य प्रदेश में खेला जा रहा वैदिक क्रिकेट
सोशल मीडिया में वायरल क्रिकेट टूर्नामेंट मध्य प्रदेश में खेला जा रहा है. दरअसल धोती-कुर्ता पहने और माथे पर तिलक लगाए वैदिक पंडित संस्कृत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भोपाल में क्रिकेट के मैदान पर इस खेल में अपना कौशल दिखा रहे हैं.
#WATCH | Madhya Pradesh: In a unique cricket tournament (Maharishi Maitri Match Tournament) organized by Sanskriti Bachao Manch in Bhopal, the players can be seen playing in 'dhoti' and 'kurta' while commentary is being done in the Sanskrit language. A total of 12 teams are… pic.twitter.com/VU7Y7y2t1Q
— ANI (@ANI) January 6, 2024
विजेता टीम को अयोध्या जाने का मिलेगा मौका
इस वार्षिक टूर्नामेंट के एक आयोजक ने बताया कि पश्चिम के देशों में योग को लोकप्रिय करने में अहम भूमिका निभाने वाले महर्षि महेश योगी की जयंती (12 जनवरी) के मौके पर आयोजित चार दिवसीय आयोजन में विजेता टीम को इस साल अयोध्या जाने का मौका मिलेगा, जहां 22 जनवरी को राम मंदिर का अभिषेक होगा. महर्षि मैत्री मैच समिति के सदस्य अंकुर पांडे के अनुसार, विजेताओं को 22 जनवरी के बाद अयोध्या भेजा जाएगा. उन्हें 21,000 रुपये का पुरस्कार भी मिलेगा, जबकि उपविजेता को 11,000 रुपये मिलेंगे. पुरस्कारों के अलावा, खिलाड़ियों को वैदिक पुस्तकें और 100 साल का ‘पंचांग’ देकर सम्मानित किया जा रहा है.
मैच की कमेंट्री संस्कृत में
यह टूर्नामेंट शुक्रवार को मध्य प्रदेश की राजधानी के अंकुर मैदान में शुरू हुआ, जिसमें खिलाड़ी और अंपायर संस्कृत में धाराप्रवाह संवाद कर रहे थे. यहां तक कि कमेंटेटर ने भी इस भाषा में मैदान पर मैच का वर्णन किया. आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी द्वारा स्थापित संगठन देश के कुछ हिस्सों में वैदिक स्कूल और सेमिनार चलाता है.
टूर्नामेंट में चार टीमें ले रहीं हिस्सा, उद्देश्य संस्कृत को बढ़ावा देना
अंकुर पांडे ने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे सत्र में भोपाल की चार सहित 12 टीमें भाग ले रही हैं. एक अन्य आयोजक ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य वैदिक परिवार के बीच संस्कृत और खेल भावना को बढ़ावा देना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










