दो साल का प्रतिबंध खत्म, स्मिथ फिर संभाल सकते हैं आस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Mar 2020 7:20 PM
स्टीव स्मिथ पर लगा दो साल का कप्तानी प्रतिबंध रविवार को समाप्त हो गया जिससे वह फिर से आस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाल सकेंगे
स्टीव स्मिथ पर लगा दो साल का कप्तानी प्रतिबंध रविवार को समाप्त हो गया जिससे वह फिर से आस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाल सकेंगे. हालांकि कोविड-19 महामारी के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर अभी अनिश्चितता के बादल छाए हुए हैं. दो साल पहले दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में स्मिथ के शामिल होने के बाद उनकी कप्तानी छीन ली गयी और आस्ट्रेलियाई टीम की अगुवाई करने से प्रतिबंधित कर दिया गया.
उनका यह प्रतिबंध रविवार को समाप्त हो गया और अगर जरूरत पड़ी तो वह फिर से आस्ट्रेलिया की कप्तानी संभाल सकेंगे. स्मिथ ने चैनल नाइन टीवी से कहा कि वह मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं जिसके लिए वह घर में बने जिम में अभ्यास कर रहे हैं और गिटार बजा रहे हैं. आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को न्यूजीलैंड में श्रृंखला खत्म होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेना था.
लेकिन अभी इसके आयोजन पर चीजें स्पष्ट नहीं हुई हैं और आस्ट्रेलिया का इंग्लैंड और बांग्लादेश के दौरे पर भी बादल छाए हुए हैं. स्मिथ ने कहा, ‘‘इस समय ऐसा बिलकुल नहीं लग रहा है कि आईपीएल आयोजित होगा. मुझे लगता है कि अगले कुछ दिनों में कुछ बैठकें होंगी. लेकिन मैं शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने की कोशिश कर रहा हूं. अगर यह होती है तो अच्छा है.
आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ के साथ डेविड वार्नर को भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में गेंद छेड़छाड़ प्रकरण में शामिल थे. जिसके बाद उन्हें भी टीम से बाहर होना पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










