टीम इंडिया के खिलाफ फर्जी पोस्ट से नाराज है पाकिस्तान का यह स्टार बल्लेबाज, एलन मस्क से मांगी मदद
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 17 Aug 2023 9:26 PM
पाकिस्तान के क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद ने उस सोशल मीडिया अकाउंट की कड़ी आलोचना की है जिसने भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में उनके हवाले से गलत जानकारी शेयर की है. उन्होंने इसकी शिकायत एक्स के मालिक एलन मस्क से की है और कार्रवाई की मांग की है.

भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता हमेशा सुर्खियों में रहती है. दोनों देशों के इतिहास को देखते हुए प्रशंसक अक्सर अति कर देते हैं. ठीक दो हफ्ते बाद, भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका में एशिया कप 2023 के मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी.

दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ द्विपक्षीय मुकाबले नहीं खेलतीं। इसलिए, मल्टी-टीम इवेंट ही एकमात्र मौका है जब क्रिकेट प्रशंसकों को इस पवित्र प्रतियोगिता का गवाह बनने का मौका मिलता है. इस बार एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच तीन भिड़ंत हो सकती है.

भारत और पाकिस्तान पहली बार ग्रुप चरण में 2 सितंबर को आमने सामने होंगे. उसके बाद अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो तीन बार भिड़ंत होगी. फिर 14 अक्टूबर को वर्ल्ड कप 2023 में भी दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी.

इस बीच, पाकिस्तान के बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद एक फर्जी पोस्ट का शिकार हो गए हैं. इस पोस्ट में उनके हवाले से लिखा गया है कि जब भी हम भारत के खिलाफ खेलते हैं तो ऐसा लगता है जैसे हम सड़क पर रहने वाले बच्चों के खिलाफ खेल रहे हैं.

हालांकि बल्लेबाज ने कहा कि उन्होंने कभी भी ऐसी कोई बात कही हो. उन्होंने कहा मुझे इस बयान से अवगत कराया गया है जो मैंने कभी नहीं दिया है. वास्तव में, कोई भी पेशेवर क्रिकेटर ऐसा बयान नहीं देगा. कृपया झूठी खबरें प्रसारित करना बंद करें और नफरत फैलाने के लिए इस व्यक्ति की रिपोर्ट करें.

उन्होंने ट्विटर (अब एक्स) के मालिक एलन मस्क से मांग की है कि कृपया इस खाते पर प्रतिबंध लगाएं क्योंकि लोग ब्लू टिक का दुरुपयोग कर रहे हैं. इधर, प्रशंसकों को भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है. दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ केवल वैश्विक आयोजनों में ही खेलते है.

31 अगस्त से शुरू हो रहा एशिया कप पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जायेगा. बीसीसीआई के पाकिस्तान के दौरे से इनकार के बाद इस आयोजन को हाईब्रिड मॉडल पर आयोजित किया जा रहा है. क्योंकि भारत ने मांग की थी कि उसके मैच तटस्थ स्थान पर आयोजित किए जाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










