ePaper

खेलों से जुड़ी चोटों पर 12,000 चिकित्सकों से तेंदुलकर ने साझा किए अनुभव

Updated at : 12 Apr 2020 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
खेलों से जुड़ी चोटों पर 12,000 चिकित्सकों से तेंदुलकर ने साझा किए अनुभव

सचिन तेंदुलकर ने देश भर के 12,000 चिकित्सकों से बात करके उनके साथ खेलों से जुड़ी चोटों को लेकर अपनी जानकारी और अनुभव साझा किया.

विज्ञापन

भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने देश भर के 12,000 चिकित्सकों से बात करके उनके साथ खेलों से जुड़ी चोटों को लेकर अपनी जानकारी और अनुभव साझा किया. तेंदुलकर अपने दो दशक से भी अधिक समय तक चले करियर में चोटों से जूझते रहे हैं जिसमें टेनिस एल्बो की चोट प्रमुख है.

अपने करियर में 200 टेस्ट और 463 वनडे खेलने वाले तेंदुलकर को हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. सुधीर वारियर से पता चला कि देश भर के कई युवा चिकित्सक लॉकडाउन के इस समय में ‘लाइव वेबिनार’ के जरिये खेलों से जुड़ी चोटों पर अपनी जानकारी बढ़ाना चाह रहे हैं. इस संबंध में शनिवार को खेलों से जुड़ी चोटों पर एक सत्र का आयोजन किया गया और तेंदुलकर को लगा कि उनका अनुभव इन चिकित्सकों को लाभ पहुंचा सकता है, इसलिए वह खुद ही इसका हिस्सा बन गए.

तेंदुलकर ने इस तरह से इस सत्र में भाग लेने वाले 12,000 चिकित्सकों से बात की. सूत्रों ने बताया कि इस 46 वर्षीय दिग्गज ने कहा कि वह अपनी सेवाओं के लिए चिकित्सा समुदाय के आभारी हैं.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola