वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर पर आउट होने वाली टीमें, देखें मजेदार आंकड़ें

Updated:
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर पर आउट होने वाली टीमें, देखें मजेदार आंकड़ें

Lucknow: India’s Mohammed Shami with teammates celebrates the wicket of England’s Moeen Ali during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and England, at Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, in Lucknow, Sunday Oct. 29, 2023. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav)(PTI10_29_2023_000589A)

2015 वर्ल्ड कप में भारत ने यूएई को 102 रन पर ही ढेर कर दिया था. उस मैच में यूएई की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी. भारत ने उसे 31.3 ओवर में 102 रन पर ढेर कर दिया, फिर 18.5 ओवर में ही केवल एक विकेट खोकर 104 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. लगातार 8 मैचों में जीत दर्ज कर रोहित शर्मा एंड कंपनी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. भारत अबतक मौजूदा वर्ल्ड कप में किसी भी टीम से नहीं हारा. भारत को अपना आखिरी लीग मैच 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है.

undefined

मौजूदा वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने सभी विभागों में शानदार प्रदर्शन किया है. अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए मशहूर भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग में भी दम दिखाया है. मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की तिकड़ी इस समय कहर बरपा रही है. बुमराह, शमी और सिराज ने अपनी गेंदबाजी में दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया.

undefined

मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत ने श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका को 100 के अंदर समेटा

घातक गेंदबाजी के दम पर मौजूदा वर्ल्ड कप में कई टीमों को तो भारत ने 100 के अंदर ही समेट दिया. भारत ने श्रीलंका को 55 रन पर ऑल आउट किया, तो दक्षिण अफ्रीका को 83 रन पर ढेर कर दिया. इसी वर्ल्ड कप में गत चैंपियन इंग्लैंड को भारत ने 129 रन से हरा दिया. यही नहीं वर्ल्ड कप इतिहास में इसी तरह भारत ने कई टीमों को कम स्कोर पर अपना शिकार बनाया है.

undefined

2015 वर्ल्ड कप में भारत ने यूएई को 102 रन पर किया था ढेर

2015 वर्ल्ड कप में भारत ने यूएई को 102 रन पर ही ढेर कर दिया था. उस मैच में यूएई की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी. भारत ने उसे 31.3 ओवर में 102 रन पर ढेर कर दिया, फिर 18.5 ओवर में ही केवल एक विकेट खोकर 104 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

undefined

2003 वर्ल्ड कप में भारत ने श्रीलंका को 109 रन पर किया था ढेर

2003 वर्ल्ड कप में भारत ने श्रीलंका को 109 रन पर ही ऑल आउट कर दिया था. उस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 292 रन बनाया. फिर श्रीलंका को 23 ओवर में 109 रन पर ढेर कर दिया और मैच जीत लिया.

undefined

इसी तरह भारत ने वर्ल्ड कप में कई टीमों को कम स्कोर पर आउट किया

1975 वर्ल्ड कप में ईस्ट अफ्रीका की टीम को भारत ने 120 रन पर ऑल आउट किया था. जबकि 1983 वर्ल्ड कप में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 129 रन पर ढेर कर दिया था. 2003 में भारत ने नामीबिया को 130 रन पर आउट कर दिया था. जबकि 1987 वर्ल्ड कप में भारत ने जिंबाब्वे को 135 रन पर आउट कर दिया था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola