सेमीफाइनल में धमाकेदार जीत दर्ज कर टीम इंडिया पहुंची अहमदाबाद, देखें फोटो
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 16 Nov 2023 9:47 PM
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम गुरुवार को अहमदाबाद पहुंच गई है. यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर का क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया या फिर दक्षिण अफ्रीका से होगा.

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम गुरुवार को अहमदाबाद पहुंच गई है. यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर का क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया या फिर दक्षिण अफ्रीका से होगा.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. इसकी क्षमता एक लाख दर्शकों से भी ज्यादा है. हैरानी की बात यह है कि फाइनल मुकाबले की सभी टिकटें बिक चुकी हैं.

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 2019 का हार का बदला ले कर विश्वकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. भारत ने बुधवार को न्यूजीलैंड को एक हाई स्कोरिंग मैच में 70 रनों से हराया.

विराट कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया. ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में विराट ने सचिन के 50 वनडे शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. स्टेडियम में सचिन भी मौजूद थे.

सेमीफाइनल मैच की बात करें तो रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. रोहित ने अपने इरादे शुरुआत में ही स्पष्ट कर दिए. उन्होंने टीम को काफी तेज शुरुआत दी. रोहित 47 रन बनाकर आउट हुए.

एक समय भारत मुश्किल में दिखा जब 23वें ओवर में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को क्रैंप आया और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. तब श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए और बेबाक अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने भी शतक जड़ा.

विराट और श्रेयस के शतक के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 398 रनों का लक्ष्य दिया. न्यूजीलैंड ने काफी प्रयास किया, लेकिन टीम 48.5 ओवर में 327 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. डेरिल मिचेल का शतक बेकार चला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










